आदित्य ठाकरे और सुनेत्रा पवार  (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान! लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम

Sunetra Pawar Remark 2026: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस की टिप्पणी को गलत बताया, साथ ही BJP पर ट्रॉलिंग के जरिये महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।

अनिल सिंह

Aaditya Thackeray Sunetra Pawar Gungi Gudiya: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए 'गूंगी गुड़िया' शब्द को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी दोहरा रवैया अपनाने का आरोप मढ़ दिया।

महिलाओं का अपमान गलत, चाहे कोई भी करे

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे से जब सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कतई उचित नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई यह टिप्पणी गलत है और राजनीति में संवाद की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी हाल में किसी को भी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।

बीजेपी की ट्रोल आर्मी ने भी महिलाओं को निशाना बनाया

कांग्रेस के बयान की आलोचना करने के साथ ही आदित्य ठाकरे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके सोशल मीडिया तंत्र पर तीखा हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने कहा, "बीजेपी के सभी ट्रोल्स लगातार महिलाओं को निशाना बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। जैसा कि आपने देखा होगा, जब देश भर में छात्र नीट (NEET) परीक्षा लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब उस दौरान रील बनाने वाली एक महिला को बीजेपी के ट्रोल्स ने पूरे देश में बुरी तरह निशाना बनाया था। वह भी गलत था और यह (सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी) भी गलत है।"

महाविकास अघाड़ी के भीतर अलग-अलग सुर

उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी को इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक संदर्भ से जोड़कर उसका बचाव कर रहे हैं, वहीं सहयोगी दल शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे ने इसे गलत ठहराकर गठबंधन के भीतर संवेदनशील मुद्दों पर अलग-अलग राय उजागर कर दी है। आदित्य ठाकरे के इस बयान के बाद महायुति और महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज हो गई है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना