आदित्य ठाकरे, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस सरकार पर हमला, बोले- पार्टी तोड़ना और पेड़ काटना ही मुख्यमंत्री की पसंद

Maharashtra Political News: शिवसेना उद्धव गुट नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था, जमीन सौदों और 935 जर्जर इमारतों का मुद्दा उठाया।

रूपम सिंह

Highlights

  • आदित्य ठाकरे का फडणवीस सरकार पर तीखा हमला।

  • बोले- सरकार का काम पार्टी तोड़ने और पेड़ काटने तक सीमित।

  • मुंबई की जमीन और पानी पर अडानी के नियंत्रण का आरोप।

  • राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल।

  • दक्षिण मुंबई की 935 खतरनाक इमारतों का मुद्दा उठाया।

  • पगड़ी सिस्टम के किरायेदारों को मुफ्त घर देने की मांग।

Aditya Thackeray Attacks Fadnavis Government: महाराष्ट्र में भाजपा सरकार पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का काम केवल राजनीतिक दलों को तोड़ने और पेड़ों की कटाई तक सीमित रह गया है। अब सह्याद्री को बेचने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी तोड़ना और पेड़ काटना ही उनकी पसंद बन गई है। गुरुवार को वर्ली के नागरिक मुद्दों को लेकर मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये आरोप लगाए।

भाजपा सरकार पर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आम जनता के हितों के बजाय अपने करीबी ठेकेदारों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बेहतर आर्थिक नियोजन के जरिए घाटे में चल रही मुंबई महानगरपालिका को मुनाफे में लाया गया था। उन्होंने मुंबई की जमीन और जल संसाधनों पर अडानी समूह का नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। बम से उड़ाने की धमकियां, दबंगई और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद सरकार अपराध पर नियंत्रण लगाने के बजाय अपनी ताकत विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा रही है।

दक्षिण मुंबई की 935 खतरनाक इमारतों का मुद्दा

आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई की वर्षों से जर्जर और खतरनाक घोषित इमारतों का मामला भी उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मुंबई की 935 खतरनाक इमारतों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि इन इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि वहां रहने वाले परिवारों को सुरक्षित आवास मिल सके।

पगड़ी सिस्टम के किरायेदारों को मिले मुफ्त घर

आदित्य ठाकरे ने पगड़ी व्यवस्था के तहत रहने वाले किरायेदारों को पुनर्विकास के बाद मुफ्त घर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जर्जर इमारतों के गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद कई परिवार अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं होते। ऐसे में सरकार को उनकी सुरक्षा और पुनर्वास के लिए ठोस नीति बनाकर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA