भिवंडी में नाले की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत

Bhiwandi Drain Cleaning Death: भिवंडी निजामपुर शहर महापालिका आयुक्त के बंगले के पास नाले की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। ठेकेदार पर सुरक्षा लापरवाही के आरोप लगे हैं।
Two laborers die while cleaning a drain in Bhiwandi
भिवंडी नाला सफाई मौतसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भिवंडी में नाले की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत।

  • मनपा आयुक्त के बंगले के पास हुआ हादसा।

  • दमकल जवानों ने दोनों को नाले से बाहर निकाला।

  • जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका।

  • ठेकेदार पर सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप।

Bhiwandi Nizampur Municipal Corporation: भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका आयुक्त के बंगले के पास नाले की सफाई के दौरान दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना के बाद सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी एक निजी ठेकेदार के माध्यम से सफाई कार्य में लगाए गए थे।

नाले के अंदर बिगड़ी दोनों कर्मचारियों की हालत

जानकारी के अनुसार, भिवंडी शहर महानगरपालिका क्षेत्र के एक नाले की सफाई के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दो कर्मचारी नाले के भीतर उतरकर सफाई करने लगे। कुछ समय बाद जहरीली गैस या दम घुटने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर बाहर मौजूद अन्य कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।

दमकल विभाग ने चलाया बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाकर दोनों कर्मचारियों को नाले से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खरबे ने हादसे की पुष्टि की है।

Two laborers die while cleaning a drain in Bhiwandi
पुणे में अवैध फ्लेक्स पर मनपा का सख्त रुख, महापौर समेत नेताओं के होर्डिंग पर कसा तंज

सुरक्षा इंतजामों को लेकर ठेकेदार पर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पहला कर्मचारी जब नाले में फंस गया, तो उसे बचाने के लिए दूसरा कर्मचारी भी अंदर उतर गया। दोनों मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। आरोप है कि मौके पर पर्याप्त बचाव इंतजाम नहीं थे और दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा।

Two laborers die while cleaning a drain in Bhiwandi
मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

ईगल कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल

आरोप लगाया जा रहा है कि सफाई कार्य का ठेका लेने वाली कंपनी ईगल कंस्ट्रक्शन ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए थे। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर नालों और सीवर की सफाई में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।