लाल बहादुर शास्त्री (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में एलबीएस मार्ग पर बनेगा पहला फ्लाईओवर, 4 साल में पूरा होगा

Mumbai: एलबीएस मार्ग पर 4.2 किमी फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 1,635 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट सायन से घाटकोपर तक रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

अपूर्वा नायक

New Bridge On Lal Bahadur Shashtri Road: लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) मार्ग पर फ्लाईओवर के बनाए जाने के निर्णय से वाहन चालकों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों ने मांग की है कि महानगर पालिका जल्द ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करें।

हालांकि कुलों कल्पना टॉकीज से श्रेयस सिनेमा तक ब्रिज को बनाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। सायन से लेकर थाना चेकनाका तक साढ़े 19 किलोमीटर लंबे लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर यह पहला फ्लाईओवर ब्रिज होगा, जो कि 4.2 किलोमीटर लंबा होगा, इसके बन जाने से लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर कुलां कल्पना टॉकीज से घाटकोपर (पश्चिम) में पंखे शाह दरगाह तक ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

मनपा साढ़े 4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण पर 1,635 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पुल का काम 4 साल में पूरा हो जाएगा। पुल की लंबाई साढ़े 4 किलोमीटर और चौड़ाई 15.50 मीटर होगी, मनपा के इस निर्णय से स्थानीय एवं वाहन चालकों ने खुशी व्यक्त की है।

मुंबई महानगर पालिका ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पहले इसके लिये 700 करोड़ के खर्च होने का अनुमान था, लेकिन मनपा को पिछले 2 स्थल में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिससे फ्लाइओवर के निर्माण की लागत बढ़ गई। मनपा ने दो वर्ष पहले कुर्ला कल्पना टॉकीज से घाटकोपर (पश्चिम) में पंखे शाह दरगाह तक साढ़े 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था।

ब्रिज के लिए मैं काफी वर्षों से प्रयासरत था। इसके बन जाने से यातायात में सहूलियत होगी, नेवल के एनओसी मिलने के बाद ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो बाया। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निमर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

-राम कदम, विधायक

इस ब्रिज को जल्द बनाना चाहिए, शास्त्री मार्ग पर लालबहादुर कुलों से लेकर विक्रोली डिपो तक जाम लगा रहता है। श्रेयस सिग्नल पर लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

-आनंद कोठावड़े, घाटकोपर

NOC पाने करना पड़ा दिक्कतों का सामना

  • बिज से सटे एक किलोमीटर तक नौसेना की जमीन है, नौसेना ने इस जमीन के बगल सुरक्षा की दृष्टि से पुल के निर्माण पर आपत्ति जताई थी जिससे एनओसी मिलने में काफी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
  • इसी वजह से विलंब हो गया, ब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन दिसंबर के पहले सप्ताह में कर लिया जाएगा।
  • कुर्ता एलबीएस से घाटकोपर-अंधेरी मार्ग पर यातायात काळी व्यस्त रहता है। यदि पलाइओवर को घाटकोपर-अंधेरी लिंक रोड से जोड़ दिया जाए, तो वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
  • नौसेना के गोदाम के बगल ब्रिज के दोनों तरफ छह मीटर से अधिक ऊंचे साउंड बैरियर लगाए जाएंगे इससे वाहन चालक नौसेना की गतिविधियों की न देख सकें। पुल का काम बार साल में पूरा हो जाएगा।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद