लालबाग राजा विसर्जन (pic credit; social media) 
मुंबई

परंपरा टूटी! लालबाग राजा के विसर्जन में घंटों की देरी, भक्त बोले- बप्पा अगर भूल हुई हो तो माफ करना

Lalbagh Raja Visarjan 2025: लालबाग राजा के विसर्जन में पहली बार 35 घंटे की देरी हुई। भक्तों ने बप्पा से हाथ जोड़कर माफी मांगी। भक्तों ने कहा, बप्पा अगर भूल हुई हो तो माफ करना।

सोनाली चावरे

Immersion of Lalbagh Raja: गणेशोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण ‘लालबाग का राजा’ इस बार परंपरा से अलग हो गया। अनंत चतुर्दशी पर शनिवार दोपहर मंडल से रवाना हुई शोभायात्रा रविवार सुबह गिरगांव चौपाटी तक तो पहुंच गई, लेकिन मूर्ति का समुद्र में विसर्जन देर रात तक अटक गया। इससे भक्तों में मायूसी और नाराजगी दोनों देखने को मिली।

गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन देखने पहुंचे हजारों भक्त घंटों इंतजार करते रहे। देरी से परेशान भक्त हाथ जोड़कर बप्पा से प्रार्थना करते दिखे—“अगर हमसे कोई भूल हुई हो तो माफ करना बप्पा।” वहीं मंडल के कार्यकर्ता और पुलिस-मनपा कर्मचारी भी इस देरी से चिंतित दिखे।

तकनीकी कारण और हाई टाइड की मुश्किलें

मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि अरब सागर में ज्वार के समय और कुछ तकनीकी कारणों की वजह से विसर्जन में देरी हुई। मंडल सचिव सुधीर सालुंके ने माना कि परंपरा में व्यवधान से भक्त निराश हुए और भविष्य में ऐसी चूक न हो, इसके लिए सावधानी बरती जाएगी। इसे भी पढ़ें- अगले बरस जल्दी आना…35 घंटे बाद आखिरकार लालबागचा राजा का विसर्जन

कोलियों की जगह गुजरात की कंपनी पर बवाल

विवाद का एक और कारण यह रहा कि इस बार विसर्जन के लिए समुद्र में राफ्ट उपलब्ध कराने का ठेका मुंबई के पारंपरिक मछुआरों (कोलियों) को देने के बजाय गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया। स्थानीय कोलियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पीढ़ियों से उनका ही समाज यह जिम्मेदारी निभाता आया है, लेकिन इस बार उन्हें बिना जानकारी दिए किनारे कर दिया गया। उनका कहना है कि इससे न केवल परंपरा टूटी, बल्कि विसर्जन में भी दिक्कतें बढ़ीं।

लालबाग के राजा का महत्व

‘लालबाग का राजा’ मुंबई का सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल है। हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अनंत चतुर्दशी को इसका विसर्जन गिरगांव चौपाटी पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार परंपरा टूटने से श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि शहरभर में चर्चा और निराशा का माहौल देखने को मिला।

भविष्य के लिए सबक

मंडल ने विसर्जन में हुई देरी पर खेद जताते हुए आश्वासन दिया है कि अगले साल से पारंपरिक तरीकों और व्यवस्थाओं का सम्मान करते हुए समय पर विसर्जन सुनिश्चित किया जाएगा।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा