बॉम्बे हाईकोर्ट को मिले 14 नए जज (pic credit; socila media)  
मुंबई

बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, अब संख्या बढ़कर 82 हुई

Mumbai News: बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 नए जजों ने गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही न्यायाधीशों की संख्या 82 हो गई है, जबकि स्वीकृत पद 94 हैं। कई नए जज केंद्रीय एजेंसियों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को 14 वकीलों ने न्यायाधीश पद की शपथ ली। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने सभी नए न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी नियुक्ति के साथ अब हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 82 हो गई है। हालांकि स्वीकृत पदों की संख्या 94 है, यानी अब भी 12 पद रिक्त हैं।

शपथ ग्रहण करने वाले नए न्यायाधीशों में सिद्धेश्वर थोम्ब्रे, मेहरोज खान पठान, रंजीत सिंह भौसले, संदेश पाटिल, श्रीराम शिरसाट, हितेन वेनेगांवकर, रजनीश व्यास, राज वाकोडे, नंदेश देशपांडे, अमित जामसांडेकर, आशीष चव्हाण, वैशाली पाटिल जाधव, अभय शिंदे और फरहान दुभाष शामिल हैं।

इनमें से कई वकील हाईकोर्ट में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे और उन्होंने आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में भी केंद्रीय एजेंसियों का प्रतिनिधित्व किया है। संदेश पाटिल, श्रीराम शिरसाट, हितेन वेनेगांवकर और आशीष चव्हाण उन नामों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसे संस्थानों की ओर से कई अहम मामलों में पैरवी की थी।

नए न्यायाधीशों में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई के भतीजे राज वाकोडे का नाम भी शामिल है, जो कानूनी बिरादरी में खासा चर्चा का विषय बना। इसके अलावा, वैशाली पाटिल जाधव ने महिला वकील के तौर पर उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया और अब हाईकोर्ट की नई न्यायाधीश बनीं।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। देश के सबसे व्यस्त हाईकोर्ट्स में से एक होने के कारण यहां पर लाखों मामले लंबित हैं। न्यायाधीशों की कमी लंबे समय से चिंता का विषय रही है।

अब नए 14 जजों के जुड़ने से न्यायिक प्रक्रिया पर सकारात्मक असर होने की उम्मीद है। वकीलों और आम जनता ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि न्याय मिलने की रफ्तार बढ़ेगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन