मुख्य और ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक (सोर्स: AI)
महाराष्ट्र

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

Mumbai Local Mega Block: मुंबई में मुख्य और ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक के कारण लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, पनवेल-कलंबोली के काम से कई एक्सप्रेस ट्रेनें नियंत्रित और डायवर्ट होंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • मेन लाइन पर सीएसएमटी-विद्याविहार के बीच सुबह 10:55 से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

  • ठाणे-वाशी/नेरुल ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 से शाम 4:10 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी।

  • हार्बर और पोर्ट लाइन की ट्रेनें रविवार की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।

  • 28/29 नवंबर की मध्यरात्रि का निर्धारित ब्लॉक रद्द कर दिया गया है।

Mumbai Local And Express Trains Affected: मध्य रेल के मुंबई मंडल में विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मुख्य लाइन तथा ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते मुंबई लोकल की कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

वहीं, पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के विकास कार्यों के लिए 29/30 नवंबर से 6/7 दिसंबर तक प्रत्येक रात विशेष पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक भी संचालित किया जाएगा। इन ब्लॉकों के कारण कुछ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें नियंत्रित, पुनर्निर्धारित और डायवर्ट की जाएंगी।

मुख्य लाइन पर सुबह 10:55 से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक

सीएसएमटी से विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 10:55 से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से सुबह 10:48 से दोपहर 3:45 बजे तक छूटने वाली डाउन धीमी लोकल ट्रेनों को सीएसएमटी और विद्याविहार के बीच तेज लाइन पर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी तथा विद्याविहार में पुनः धीमी लाइन पर आ जाएंगी। इसी प्रकार, घाटकोपर से सुबह 10:19 से दोपहर 3:52 बजे तक छूटने वाली अप धीमी लोकल ट्रेनों को विद्याविहार से सीएसएमटी के बीच तेज लाइन पर चलाया जाएगा। इनका ठहराव कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला में होगा।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर सेवाएं रहेंगी बंद

ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 से शाम 4:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे से वाशी, नेरुल और पनवेल जाने वाली तथा इन स्टेशनों से ठाणे आने वाली सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएसएमटी-गोरेगांव और सीएसएमटी-पनवेल हार्बर लाइन तथा नेरुल/बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन की ट्रेनें रविवार की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।

पनवेल-कलंबोली के लिए रात में विशेष ब्लॉक

पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स से संबंधित कार्यों के लिए 29/30 नवंबर से 6/7 दिसंबर तक प्रत्येक रात 1:50 से सुबह 4:05 बजे तक विशेष पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक अप-डाउन कर्जत लाइन, दिवा-वसई-रोहा-पनवेल सेक्शन, जसई लाइनों और पनवेल स्टेशन पर रहेगा।

परियोजना पूरी होने से पनवेल में ट्रेनों के रखरखाव और कोचिंग सुविधाओं में सुधार होगा। मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि 28/29 नवंबर की मध्यरात्रि के लिए निर्धारित ब्लॉक रद्द कर दिया गया है। हालांकि, 29 नवंबर की ट्रेन संख्या 11099 एलटीटी-मडगांव एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 4 बजे पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी।

कई एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी नियंत्रित और डायवर्ट

29/30 नवंबर की रात ट्रेन संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर को पॉयंजे (मोहापे) में 45 मिनट, 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी को जिते में एक घंटा और 20112 मडगांव-सीएसएमटी कोंकण कन्या को सोमटणे में 10 मिनट रोका जाएगा। 30 नवंबर/1 दिसंबर की रात ट्रेन संख्या 22114 तिरुवनंतपुरम-एलटीटी को आपटा में दो घंटे, 12134 को जिते में एक घंटा और कोंकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटणे में 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

वहीं, 1/2 दिसंबर की रात ट्रेन संख्या 22149 एर्नाकुलम-पुणे को आपटा में दो घंटे, 12134 को जिते में एक घंटा और कोंकण कन्या को सोमटणे में 10 मिनट रोका जाएगा। इसके अलावा, 1/2 दिसंबर को ट्रेन संख्या 11304 सोलापुर-एलटीटी को कर्जत-कल्याण-ठाणे मार्ग से चलाया जाएगा और कल्याण में ठहराव दिया जाएगा। 2/3 से 6/7 दिसंबर तक ट्रेनों पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी रेलवे बाद में जारी करेगा।

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की