मुंबई हीटवेव 57 साल का रिकॉर्ड (सौ. सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

मुंबई में 57 साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मानसून की देरी से रात का तापमान 30 डिग्री के पार

Mumbai Heatwave Breaks 57 Year Record: मुंबई में मानसून की देरी का असर अब रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के रूप में दिख रहा है। कोलाबा में जून महीने का न्यूनतम तापमान 57 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Heatwave Breaks 57 Year Record News: मानसून की देरी के कारण मुंबईवासी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इस बीच गर्मी के पारे ने 57 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिन में सूरज आग उगल रहा है और रातें भी तप रही हैं।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। मुंबई शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य तापमान से 3।5 डिग्री अधिक है।

सांताक्रूज में भी तापमान लगभग इतना ही था। मानसून में देरी होने की वजह से मौसम में काफ़ी बदलाव आया है। मुंबई के कोलाबा में 57 वर्षों में जून महीने में न्यूनतम तापमान 30,2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एक-दो दिनों में हल्की फुहारों की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मानसून की देरी के कारण ज्यादा ह्युमिडिटी बनी हुई है। बारिश दक्षिण कोंकण तक पहुंच गई है। लेकिन मुंबई वासियों को अगले कुछ दिनों तक बारिश का इंतजार करना होगा और भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी, कोलाबा मौसम केंद्र ने साल 1841 से मौसम मापना शुरू किया था।

57 साल में जून महीने का सबसे अधिक तापमान

वहां का अधिकतम तापमान का डेटा 1969-70 से ही मौजूद है। अभी मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार 30.2 डिग्री सेल्सियस का न्युनतम तापमान पिछले 57 साल में जून महीने का सबसे अधिक तापमान है। मुंबई में पिछले एक सप्ताह से लगातार कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, मुंबई में मानसून के आने की अधिकृत तारीख 11 जून है। लेकिन अभी तक मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति