मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल (सोर्स: फाइल फोटो) 
महाराष्ट्र

मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता

MAHF Mumbai: मुंबई में आयोजित 5 दिवसीय MAHF 2026 महोत्सव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वन सिटी, वन पल्स थीम पर आधारित इस इवेंट में मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष चर्चा हुई।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Arts and Health Festival 2026: महानगर मुंबई एक बार फिर कलात्मक और सामाजिक चेतना का केंद्र बन गया है। मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल (MAHF) 2026 ने कला, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक अनूठा समन्वय स्थापित किया है। पांच दिनों तक चले इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता युवाओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी रही, जिन्होंने 'वन सिटी, वन पल्स' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

वन सिटी, वन पल्स

वन सिटी, वन पल्स थीम पर आधारित यह महोत्सव शहर में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जागरूकता के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। महोत्सव के दौरान आर्ट्स एंड हीलिंग में समुदाय की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य के लिए कला” एवं “आर्ट्स एंड क्वीयर आइडेंटिटीज जैसे विषयों पर चर्चा और कार्यशालाएं आयोजित हुईं। साथ ही विभिन्न स्थलों पर “कम्युनिटी आर्ट आवर्स के माध्यम से जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।

नानावटी से बांद्रा तक आयोजनों की धूम

महोत्सव का शुभारंभ नानावटी मैक्स हॉस्पिटल में आर्ट्स फॉर रिहैबिलिटेशन विषय पर पैनल चर्चा से हुआ। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में सात मई को मस्त महिला मंडली फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई। इस महोत्सव में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इको-फ्रेंडली पार्टनर बनाया गया। प्रदूषण के खतरे एवं पर्यावरण सरंक्षण को लेकर एनजीएमए में 8 मई को क्लाइमेट, केयर एंड क्रिएटिविटी विषय पर सार्थक चर्चा हुई। संजय गांधी नेशनल पार्क और सेंट्रल पार्क (ठाणे) में ‘ईको आर्ट एंड योग गतिविधियां और दादर बीच पर सामुदायिक सफाई अभियान चलाया गया।

मदर्स डे और समापन

इसी तरह 10 मई को मदर्स डे के अवसर पर गोरेगांव में विशेष कला कार्यक्रम भी हुआ। महोत्सव का समापन बांद्रा स्थित सेंट स्टीफेंस स्टेप्स पर भव्य कार्यक्रम के साथ होने जा रहा है। संस्था अध्यक्ष देविका मेहता कदम ने इसे कला और स्वास्थ्य के माध्यम से जनजागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। महोत्सव में बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल रहा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे