Mumbai Agra Highway Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर लालिंग घाट पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक टोल कर्मचारी सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बचाव कार्य के दौरान एक बस बेकाबू होकर पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, रेत से भरे एक डंपर और कई यात्री वाहनों के बीच जोरदार टक्कर के बाद तीन वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया है। वीडियाे हादसा की भयावहता को देखा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार रेत से भरे डंपर और एक ट्रक में आपस में भिड़ंत हो गई। इसके बाद पीछे आ रही एक निजी बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मुंबई-आगरा हाईवे पर धुले जिले के पास लालिंग घाट से गुजरते समय चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद इस हादसे के बचाव कार्य के दौरान एक बस बेकाबू होकर पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई।
इस हादसे के कारण मुंबई-आगरा हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पहुंचकर ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन से वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद यातायात को खोला गया।
यह भी पढ़ें:- आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
हादसे में टोल कर्मचारी की मौत के बाद NHAI के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर धरना दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से बात की और आश्वासन दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।