ST बस सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ST महामंडल के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, सरकार ने ₹391.02 करोड़ मंजूर किए

ST Employee Diwali Salary Fund: महाराष्ट्र सरकार ने एसटी महामंडल को ₹391 करोड़ से अधिक का फंड मंजूर कर दिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के प्रयासों से अब कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन मिलेगा।

आकाश मसने

Highlights

  • एसटी महामंडल के लगभग 83,000 कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन।

  • महाराष्ट्र सरकार ने 391.02 करोड़ रुपये की निधि जारी की।

  • मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को वेतन वितरण प्रक्रिया तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए।

MSRTC Fund Release 391 Crore: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के अधिकारियों और कर्मचारियों की दिवाली अच्छी रहे, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। त्योहार से पहले वेतन देने का वादा पूरा किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने एसटी महामंडल को सितंबर 2026 में यात्रियों को दी गई रियायतों की प्रतिपूर्ति के लिए 391.02 करोड़ रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी किया गया।

MSRTC को 391.02 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी

महाराष्ट्र परिवहन मंत्री और MSRTC के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक के लगातार प्रयासों के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने MSRTC को 391.02 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में 27 अक्टूबर 2026 को एक सरकारी आदेश (GR) जारी किया गया था।

ST महामंडल के 83,000 कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

महाराष्ट्र में ST महामंडल के लगभग 83,000 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच दिया जाता है। लेकिन, इस बार दिवाली का त्योहार 6 नवंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए मंत्री प्रताप सरनाईक ने MSRTC प्रशासन को निर्देश दिया कि वे तुरंत कदम उठाएं ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके।

एसटी महामंडल की किराया में छूट वाली योजनाएं

एसटी महामंडल की ओर से यात्रियों के लिए विभिन्न छूट योजनाओं के तहत सरकार से मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि अहम भूमिका निभाती है। महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराए में छूट जैसी योजनाओं को लागू करने से एसटी महामंडल पर काफी वित्तीय बोझ पड़ता है। अगर यह प्रतिपूर्ति समय पर मिल जाए, तो निगम के वित्तीय कामकाज को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 391.02 करोड़ रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी देने वाले फैसले से बड़ी राहत मिली है। अब MSRTC कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन देने के लिए फंड उपलब्ध है।

क्या बोले परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक?

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि सरकार और MSRTC प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि वित्तीय तंगी के कारण कर्मचारियों के त्योहार मनाने में कोई रुकावट न आए। राज्य परिवहन (ST) सेवा केवल एक परिवहन सुविधा नहीं है, यह महाराष्ट्र के लाखों नागरिकों के जीवन का एक अभिन्न अंग है।

ST प्रशासन को वेतन वितरण प्रक्रिया तुरंत पूरी करने के निर्देश

मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी इस सेवा को चौबीसों घंटे चालू रखते हैं, वे ही इस एसटी महामंडल की असली ताकत हैं। हमारी दिली इच्छा है कि उनके परिवार भी दिवाली का त्योहार खुशी-खुशी मना सकें। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनका वेतन मिल जाए। अब, ST प्रशासन को वेतन वितरण की प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लेनी चाहिए।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी