किसानों की आत्महत्या पर राहुल गांधी (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

PR का तमाशा देख रहे मोदी, 767 किसानों की आत्महत्या पर भड़के राहुल गांधी

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के चौंकाने वाले मामले सामने आए है। इन आंकड़ों पर लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि वे तमाशा देख रहे हैं।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का मामला किसी से छुपा नहीं हैं। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आत्महत्या को लेकर चुप्पी साधी हुए है और बेरुखी बरत रही है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि उनका यह "सिस्टम" किसानों को मार रहा है, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी अपने "पीआर" का तमाशा देख रहे हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र में पिछले तीन महीनों में हुए किसानों की आत्महत्या के आंकड़ें बताते हुए, इस स्थिति को चिंताजनक बताया।

बेरूखी से सब देख रही सरकार - राहुल

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है - बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं।"

राहुल गांधी की पोस्ट

राहुल गांधी ने किसानों की आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अनिल अंबानी का SBI फ्रॉड

राहुल गांधी ने सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा, "जब वो कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है। लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए - अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का SBI “फ्रॉड”। मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे - आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है - चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।"

भारतीय जनता पार्टी के IT विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर एक चार्ट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आत्महत्या की। मालवीय ने कहा कि मृतकों को गिनने की राजनीति घृणित है, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आईना दिखाना जरूरी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन