राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कसी कमर, निकालेंगे नवनिर्माण यात्रा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नवनिर्माण यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएगी, जिसमें राज ठाकरे जनता से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को साझा करेंगे।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नवनिर्माण यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएगी, जिसमें राज ठाकरे जनता से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को साझा करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य मनसे की ताकत को बढ़ाना और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है। राज ठाकरे के भाषणों और रैलियों के माध्यम से पार्टी अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जनता का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी।

राज ठाकरे की नवनिर्माण यात्रा 5 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा महाराष्ट्र के सोलापुर से शुरू होकर छत्रपति संभाजी नगर में खत्म होगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शाेर से तैयारी में जुटे है। बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का साथ न देकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बताया जा रहा है पार्टी राज्य की सभी सीटाें पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

इन जगहों पर जाएगी यात्रा

राज ठाकरे की नवनिर्माण यात्रा 5 अगस्त को सोलापुर से निकलेगी, जो 6 अगस्त को धाराशिव, 7 अगस्त का लातूर, 8 अगस्त को नांदेड़, 9 अगस्त को हिंगोली, 10 अगस्त को परभणी, 11 अगस्त को बीड, 12 अगस्त को जालना और 13 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में खत्म होगी। इस दौरान राज ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और मुद्दों से अवगत कराएंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

उम्मीदवाराें की होगी खोज

बताया जा रहा है कि इस दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की खोज करेंगे। पार्टी इस चुनाव में अकेले लड़ेंगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की भी काेशिश करेगी।

सीएम से मिले ठाकरे

बता दें कि 3 अगस्त को राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रतिनिधिमंडल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस बैठक में राज साहब और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सवालों और मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासन को दिए गए निर्देशों पर चर्चा की गई।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट