राज्य में राजनीतिक माहौल अस्त व्यस्त (फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

'48 घंटे में साफ कर देंगे पूरा महाराष्ट्र...', राज्य की कानून-व्यवस्था पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में राजनीतिक माहौल अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य की राजनीति का माहौल मैला हो गया है। जिन लोगों को वोट देना था, उन्हें बेच दिया जाता है। मुझे अभी समझ नहीं आ रहा है कि कौन किस पार्टी में है। आपको गुस्सा आता है या नहीं? राज ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव यह गुस्सा निकालने का तरीका है।

किर्तेश ढोबले

यवतमाल: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां तैयारीयों में लगी हुई है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी विधानसभा इलेक्शन अपने दम पर लड़ने का ऐलान किया है। मनसे इस बार चुनाव में 200 से 225 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने वाली है। इसे ही लेकर वह विदर्भ का दौरा कर रहे है। इस दौरान यवतमाल में उन्होंने कहा कि एक बार राज ठाकरे के हाथ में सत्ता सौंपे, मैं आपको दिखाऊंगा राज्य कैसे चलाना है।

यवतमाल के वणी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोई कानून का डर नहीं है। पूरा सिस्टम सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार राज ठाकरे के हाथ में सत्ता सौंपे, मैं आपको दिखाऊंगा राज्य कैसे चलाना है। ठाकरे ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मैं पुलिस को 48 घंटे दुंगा, वह राज्य से गुन्हेगारी खत्म कर देंगे।

राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में राजनीतिक माहौल अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य की राजनीति मैली हो गई है। जिन लोगों को वोट देना था, उन्हें बेच दिया जाता है। मुझे अभी समझ नहीं आ रहा है कि कौन किस पार्टी में है। आपको गुस्सा आता है या नहीं? राज ठाकरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव यह गुस्सा निकालने का तरीका है।

बदलापुर की घटना भयावह

बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए अत्याचार के मामले को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि बदलापुर में मासूम बच्चियों के साथ जो हुआ वह चौंकाने वाला और भयावह घटना है। असल, में इस घटना में पुलिस को मामला दर्ज करने में 12 घंटे क्यों लग गए? एक तरफ पुलिस और दूसरी तरफ कानून का शासन यह कैसी ढिलाई है?

राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं

राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। मैं पुलिस व्यवस्था को बिल्कुल भी दोषी नहीं दुंगा। उन पर सरकारी दबाव के कारण उन्हें ऐसा व्यवहार करने पर मजबूर होना पड़ता है। पुलिस ने कुछ किया तो उन्हें सस्पेंड कर देगी।

राज ठाकरे ने कहा कि एक बार आप राज्य की सत्ता राज ठाकरे के हाथ में दे दो, मैं आपको दिखाऊंगा की कानून का डर क्या होता है। वह फिर किसी महिला के तरफ आंख उठाकर नहीं देखेगा। अगर 48 घंटे दिए, तो मुंबई पुलिस इनका सफाया कर देगी। वहीं राज ठाकरे ने यवतमाल के वणी में राजू उंबरकर के उम्मीदवारी की घोषणा की।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल