तस्वीर में समर्थकों से पुष्प गुच्छ ग्रहण करते हुए शिव सेना शिंदे गुट विधायक श्रीनिवास वनगा  
महाराष्ट्र

शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा ने घर से लापता होने की बताई वजह, दो दिन बाद लौटे घर

महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा दो दिन तक ‘लापता' रहने के बाद घर लौट आए हैं। इससे पहले परिवार वालें ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।

साक्षी सिंह

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक श्रीनिवास वनगा दो दिन तक ‘लापता' रहने के बाद घर लौट आए हैं। इससे पहले परिवार वालें ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। सोमवार शाम से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। वनगा के परिवार ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।

बुधवार को लौटने के बाद वनगा ने कहा कि मुझे आराम की जरूरत थी। लिहाजा मैंने कुछ दिन घर वालों और अन्य लोगों से दूर रहने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह दो दिन कहां थे।

पार्टी से जताई नाराजगी

वनगा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी का साथ देकर बहुत बड़ी गलती की है। भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामन वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा ने 2019 के चुनाव में पालघर सीट से अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी।

नहीं मिला टिकट

शिवसेना के विभाजन के बाद उन्होंने शिंदे का समर्थन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी की तरफ से उन्हें इस बार भी उम्मीदवार बनाया जाएगा। हालांकि पार्टी ने पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया है, जो जून 2022 में अविभाजित शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ हुई बगावत में शिंदे के साथ थे।

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात