महाराष्ट्र

मुंबई के जुहू इलाके के सी प्रिंसेस होटल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

आसिफ सईद

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के जुहू (Juhu) इलाके में स्थित सी प्रिंसेस होटल (Sea Princess Hotel) में सोमवार सुबह अचानक आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग ने पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। 

बताया जा रहा है कि, आग लगने के बाद इलाके में धुएं का गुब्बार देखा जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं जो आग बुझाने की कोशिशों शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग करीब 10: 35 मिनट पर लगी थी जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।  

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO