राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

Monsoon Session: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगाम की भेंट चढ़ गया है। लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आखिरी दिन सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
parliament monsoon session conflict video
मकर द्वार पर सत्तापक्ष और विपक्ष का हंगामासौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब
Updated on

Parliament Monsoon Session: संसद में गुरुवार को मानसून सत्र का आखिरी दिन है। मानसून सत्र के आखिरी दिन सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में जमकर जोश नजर आया। दिल्ली में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान NDA-बीजेपी और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए।

मकर द्वार पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आमना-सामना हुआ। दोनों पक्षों ने संसद परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। 11 बजे जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई, तब भी विपक्ष का हंगामा नहीं रूका और थोड़ी ही देर में लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

आमने-सामने आए दोनों पक्ष

एक ओर सत्ताधारी पार्टी के सांसद झारखंड के छात्रों से जुड़े JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध कर रहे थी। तो वहीं दूसरी ओर, विपक्षी सांसद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

निशिंकात दुबे ने राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "राहुल गांधी चोर हैं। उनमें हिम्मत की कमी है। वे झारखंड से करोड़ों रुपये कमाते हैं और उसका इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी चलाने में करते हैं। उन्होंने झारखंड में हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उनकी सोच में जिन्ना की भावना बसी है। वे देश को तोड़ना चाहते हैं। उनमें झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेने की हिम्मत और हैसियत नहीं है। जब तक CBI जांच के आदेश नहीं दिए जाते, हम अपने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखेंगे। BJP छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।"

parliament monsoon session conflict video
संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

संसद के बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "वे खुद बंदर हैं, है ना? वे देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने आते हैं। अगर राहुल गांधी में हिम्मत है, तो वे झारखंड में सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेते? अगर कोई जिन्ना का असली वारिस है, तो वह राहुल गांधी हैं।"

राज्यसभा में कार्यवाही जारी

राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। हालांकि, राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी है। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में उनके स्टेज के शुद्धिकरण का मामला उठाया। उन्होंने इसे अपना अपमान बताया। खरगे के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष की ओर से जेपी नड्डा ने भी खेद जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com