अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट 
महाराष्ट्र

अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट: एक बार फिर एनसीपी मारेगी बाजी या शिवसेना पलटेगी पासा? जानिए क्या है चुनावी समीकरण

महाराष्ट्र का अहमदनगर सिटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह अहमदनगर की 6 विधानसभा सीटों में से एक है। जिसके अंतर्गत शेवगांव, राहुरी, पारनेर, श्रीगोंदा, करजत जामखेड़ और अहमदनगर सिटी आते हैं।

प्रीति शर्मा

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा सीटों पर चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। वहीं दीवाली के बाद राज्य में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें लगभग एक महीने का समय बचा है। इसे लेकर क्षेत्रीय पार्टी महायुति और महाविकास आघाड़ी दल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवार भी चुनाव रण में तैयारी के साथ जुट गए हैं। बता दें कि राज्य में 288 सीटों पर चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। जो कि एक चरण में संपन्न होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। ऐसे में महाराष्ट्र चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज हम चुनावी विश्लेषण में आपके लिए अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट के समीकरण के बारे में चर्चा करेंगे।

अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट

महाराष्ट्र का अहमदनगर सिटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह अहमदनगर की 6 विधानसभा सीटों में से एक है। जिसके अंतर्गत शेवगांव, राहुरी, पारनेर, श्रीगोंदा, करजत जामखेड़ और अहमदनगर सिटी आते हैं। साथ ही यह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र से साल 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी से डॉ सुजय राधाकृष्ण विखेपाटिल ने जीत हासिल की थी। यह विधानसभा सीट वर्ष 1952 में अस्तित्व में आई।

अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट पर पिछले वर्षों में हुए चुनावी आंकड़ों की बात करें तो इस क्षेत्र में वर्ष 2019 और 2014 में एनसीपी के नेता संग्राम अरुणका जगताप निर्वाचित हुए थे। उन्होंने दोनों बार जनता का दिल जीता और चुनाव में विपक्षी पार्टियों को मात दी। अगर हम इस क्षेत्र के 6 प्रमुख चुनावों की बात करें तो भाजपा 3 बार, एनसीपी 2 बार और शिवसेना एक बार आगे रही है। जिसमें संसदीय और विधानसभा चुनाव दोनों शामिल है। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी में टक्कर देखने को मिली थी। जहां वोट शेयर में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला था।

साल 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवार दल वोट प्रतिशत
संग्राम अरुणकाका जगताप एनसीपी 47.7
अनिल भैया रामकिसन राठौड़ शिवसेना 41.2
आसिफ सुल्तान एआईएमआईएम  4

साल 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवार दल वोट प्रतिशत
संग्राम अरुणकाका जगताप एनसीपी 29.79
अनिलभय्या रामकिसन राठौड़ शिवसेना 27.79
एडवोकेट अभय जगन्नाथ अगरकर भाजपा 24.08

साल 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवार दल वोट प्रतिशत
अनिलभय्या रामकिसन राठौड़ शिवसेना    49.26
गुंडेचा सुवालल आनंदम कांग्रेस 19.42
अगरकर अभय जगन्नाथ स्वतंत्र 13.42

इस बार क्या होगा अहमदनगर सिटी का चुनावी समीकरण

वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार अहमदनगर सिटी पर एनसीपी और शिवसेना के उम्मीदवारों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की जगह लोग क्षेत्रीय पार्टी एनसीपी या शिवसेना पर भरोसा जता सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या राष्ट्रीय पार्टी उस तरीके से दमखम दिखा पाएंगी या इस बार फिर क्षेत्रीय पार्टी यहां अपना दबदबा कायम रख पाएगी।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट