महाराष्ट्र के मौसम की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Weather: घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर! आज मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में मानसून का तांडव जारी है। IMD ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जानें अपने शहर का मौसम।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Weather Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मानसून की सक्रियता अपने चरम पर है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार से अति-मूसलाधार बारिश का गंभीर पूर्वानुमान जताया है। अरब सागर में बने कम दबाव के पट्टे और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक विंड्स के कारण पूरे प्रदेश में बारिश का जोर बढ़ने वाला है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो अत्यंत भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के खतरे का संकेत है।

मुंबई में 100% हागी बारिश

मुंबई में बारिश की संभावना 100% है और दोपहर के समय बारिश अपनी पूरी तीव्रता पर हो सकती है। शाम तक हवाओं की रफ्तार 33 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही, समंदर में 3 से 4 फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान है, इसलिए प्रशासन ने नागरिकों को समुद्र तटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

पश्चिम महाराष्ट्र और घाट क्षेत्र: भूस्खलन का बढ़ा खतरा

पुणे, सातारा और कोल्हापुर जैसे जिलों के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। घाट पर बारिश का जोर अधिक होने के कारण पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए पर्यटकों और यात्रियों को इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र: बिजली कड़कने के साथ बौछारें

विदर्भ के जिलों जैसे नागपूर, अकोला, अमरावती और वर्धा में आज व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। यहाँ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आकाशीय बिजली कड़कते समय लोग पेड़ों या टीन के शेड के नीचे शरण न लें। वहीं नाशिक सहित उत्तर महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जो किसानों के लिए राहतकारी हो सकता है।

किसानों और मछुआरों के लिए विशेष सलाह

कोंकण के किसानों को भारी बारिश के मद्देनजर चावल, रागी और सब्जियों की बुवाई फिलहाल टालने की सलाह दी गई है। वहीं, समंदर के उबड़-खाबड़ हालात को देखते हुए मछुआरों को आज समुद्र में न जाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और आपातकालीन स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक