महाराष्ट्र की आज की प्रमुख खबरें सोर्स: AI
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें: मुंबई में दही हांडी का उत्साह, नासिक में छात्रों का धरना, शिक्षक दिवस

Maharashtra Top 10 News Updates: मुंबई में जन्माष्टमी पर 22 गोविंदा घायल, नासिक में छात्रों भूख हड़ताल खत्म, रामकुंड में डूबने से बच्चे की मौत, जानें आज की 10 बड़ी खबरें।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 5 September: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों की गूंज, ढोल-ताशों की थाप और 'गोविंदा आला रे' के जयकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और रोमांचक बना दिया। वहीं दूसरी ओर बुनियादी ढांचे के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर भी राज्य में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आज की महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें।

मुंबई में दही हांडी उत्सव: 22 गोविंदा हुए घायल, अस्पतालों में 105 बेड रिजर्व

मुंबई में दही हांडी उत्सव

माखनचोरी और मटकी फोड़ की परंपरा के साथ ही मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के कोने-कोने में गोविंदा पथकों की गूंज, ढोल-ताशों की थाप और 'गोविंदा आला रे' के जयकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और रोमांचक बना दिया। इस बार दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई और उसके नजदीकी उपनगरों में कुल 22 गोविंदा घायल हुए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई से पुणे केवल 48 मिनट में! रेल मंत्री ने की हाई-स्पीड कॉरिडोर घोषणा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बुलेट ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-पुणे के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 48 मिनट रह जाने की उम्मीद है। इससे नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य कारणों से दोनों शहरों के बीच नियमित यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नासिक में आदिवासी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म, धरना अब भी जारी

नासिक के आदिवासी छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

नासिक में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आदिवासी छात्रों ने जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद से बातचीत के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ईदगाह मैदान में 100 से अधिक छात्र आंदोलन कर रहे थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नासिक के रामकुंड में हादसा: मुंबई से आए 4 बच्चे गोदावरी में डूबे

गोदावरी नदी पर स्थित रामकुंभ

नासिक के गोदावरी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध रामकुंड में स्नान करने के दौरान मुंबई से आए 4 किशोर गहरे पानी में डूबे। लोगों की तत्परता और गोताखोरों की मदद से तीन बच्चों को तो सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक 14 वर्षीय मासूम को नहीं बचाया जा सका। पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नासिक आश्रमशाला में 8 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, 3 अधिकारी निलंबित

आश्रमशाला में फूड पॉइज़निंग

नासिक जिले की विसापुर आश्रमशाला में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा सृष्टि सूर्यवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सेंट्रल किचन से उपलब्ध कराया गया बासी भोजन खाने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी और फूड पॉइज़निंग के कारण उसकी मौत हुई। मामले में लापरवाही के आरोपों के चलते तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर में खाना बनाने के विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, मानकापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस कि पिली पट्टी

नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंगाबाई टाकली स्थित साईंनगर की 'गोविंद सिटी' सोसाइटी में पारिवारिक कलह के बाद एक 38 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई के कारण महिला को गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं। मृतका की पहचान यामिनी कृष्णलाल यादव (38) के रूप में हुई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर की ऐतिहासिक पीली मारबत के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता प्रवीण तरडे

नागपुर के टांडापेठ में पीली मारबत की पूजा-अर्चना करते अभिनेता प्रवीण तरडे और स्नेहल तरडे

नागपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और अनोखी लोक परंपरा का प्रतीक मानी जाने वाली 'पीली मारबत' उत्सव मंडप में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता, निर्देशक व लेखक प्रवीण तरडे और अभिनेत्री स्नेहल तरडे ने सपरिवार दर्शन किए। टांडापेठ स्थित मारबत मंडप पहुंचे तरडे दंपत्ति ने पीली मारबत की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

शिक्षिका सावित्री सुब्रमण्यम ने खोले CM फडणवीस के बचपन के राज

देवेंद्र फडणवीस और शिक्षिका सावित्री सुब्रमण्यम

गुरु केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कारों की ऐसी पूंजी भी देते हैं, जो जीवनभर साथ रहती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व निर्माण में भी उनके स्कूली जीवन के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी शिक्षिका सावित्री सुब्रमण्यम ने नवभारत से बातचीत में छात्र जीवन के फडणवीस से जुड़े कई संस्मरण साझा किए।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

संभाजीनगर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक मोड़, महिला हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर मारपीट, 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर मारपीट

घरेलू विवाद को लेकर छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस दल में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर पति, सास, ननद और नंदोई ने कथित रूप से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भतीजे के सिर पर भी डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया गया। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिवाजी नगर क्षेत्र में हुई।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर के बड़कस चौक में दही हांडी उत्सव के दौरान हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दंगा भड़का

नागपुर के ऐतिहासिक बड़कस चौक इलाके में आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान विवाद और हंगामे की खबर सामने आई है। उत्सव के बीच अचानक शुरू हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बीच हाथापाई और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा