नागपुर की ऐतिहासिक पीली मारबत के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता प्रवीण तरडे, टांडापेठ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Pravin Tarde Pili Marbat Nagpur: प्रसिद्ध अभिनेता प्रवीण तरडे ने पत्नी स्नेहल संग नागपुर के टांडापेठ में पीली मारबत का पूजन किया; मनपा मारबत उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी।
pravin tarde and snehal tarde in pilli marbat pooja
नागपुर के टांडापेठ में पीली मारबत की पूजा-अर्चना करते अभिनेता प्रवीण तरडे और स्नेहल तरडेसोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pivli Marbat Festival Tandapeth: नागपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और अनोखी लोक परंपरा का प्रतीक मानी जाने वाली 'पीली मारबत' उत्सव मंडप में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता, निर्देशक व लेखक प्रवीण तरडे और अभिनेत्री स्नेहल तरडे ने शुक्रवार को सपरिवार दर्शन किए। टांडापेठ स्थित मारबत मंडप पहुंचे तरडे दंपत्ति ने पीली मारबत की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नागपुरवासियों को मारबत व बड़ग्या उत्सव की बधाई दी।

नागपुर मनपा की पहल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का लग रहा जमावड़ा

नागपुर महानगरपालिका द्वारा इस वर्ष मारबत और बड़ग्या उत्सव को बेहद भव्य पैमाने पर आयोजित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महापौर नीता ठाकरे के मार्गदर्शन, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दानी वखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन और खेल विशेष समिति की सभापति दर्शनी धावड़े की देखरेख में इस लोक उत्सव को नया आयाम दिया जा रहा है।

स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी वखरे की संकल्पना पर इस बार उत्सव में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

नागपुर की लोक संस्कृति पर क्या बोले प्रविन तरडे ?

टांडापेठ स्थित नागोबा मारबत मंदिर के जरिए 'तऱ्हाणे तेली समाज' द्वारा हर साल पीली मारबत का आयोजन किया जाता है। यात्रा के दौरान प्रवीण तरडे ने पीली मारबत के 140 साल से भी पुराने ऐतिहासिक महत्व, सामाजिक व्यंग्य और नागपुर की अनूठी लोक संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस प्राचीन और ऐतिहासिक परंपरा को संजोकर रखने के लिए स्थानीय निवासियों और मनपा प्रशासन के प्रयासों की जमकर सराहना की।

pravin tarde and snehal tarde in pilli marbat pooja
Nagpur DJ Ban: अब DJ पर डांस कर रहे BJP नेता; जोशी बोले बंद करो, तिवारी बोले बजेगा, दटके ने बजाया

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस अवसर पर खेल विशेष समिति की सभापति दर्शनी धावड़े, नगरसेवक संतोष अंबुलकर, मनपा के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, मारबत उत्सव मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे। मारबत मंडप में जनप्रतिनिधियों और कलाकारों की मौजूदगी से क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com