महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी और प्रसाद ओक को मिला खास सम्मान, देखें समारोह की खूबसूरत तस्वीरें

Maharashtra State Film Awards Ceremony: महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में हृदयनाथ मंगेशकर, रानी मुखर्जी और प्रसाद ओक को विशेष सम्मान से नवाजा गया। देखें इस समारोह की खास और खूबसूरत तस्वीरें।

गोरक्ष पोफली
पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महाराष्ट्र के इस प्रखर नेता के खुशनुमा और सहज अंदाज की कार्यक्रम में शामिल हर किसी ने जमकर तारीफ की।
संगीत की दुनिया के महान हस्ताक्षर पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को 'चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2025' से अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों यह लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्राप्त करते हुए उनके के संगीत सफर को नमन किया गया।
62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'दिवंगत राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह सम्मान प्राप्त करते हुए रानी मुखर्जी का यह क्षण समारोह के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा।
मराठी सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन का परचम लहराने वाले प्रसाद ओक को 'चित्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार 2025' प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मंच पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा।
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की ओर से उनकी पत्नी व प्रसिद्ध अभिनेत्री हेलन खान ने 'दिवंगत राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2025' स्वीकार किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह सम्मान हेलन खान को सौंपा।
पुरस्कार समारोह के दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। हॉल में उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से सभी सम्मानित हस्तियों का अभिवादन किया।

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान