Maharashtra Municipal Election 2026 Live updates (Navbharat) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Municipal Election Live: राज ठाकरे के स्याही मिटने वाले दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Maharashtra Municipal Election 2026 Live Updates: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में सुरक्षा की तगड़े इंतजाम किए गए है।

आकाश मसने

Maharashtra Municipal Corporation Election 2026 Live Updates: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के लिए आज सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आयोग और स्थानीय प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक जवान भी तैनात किए गए हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं से अपील की गई है। सभी की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं, जो आगामी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) और नागपुर महानगरपालिका (NMC) समेत महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के लिए आज सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। लोकतंत्र के इस उत्सव के बाद, मतों की गिनती यानी चुनावी नतीजे शुक्रवार, 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से घोषित किए जाने शुरू होंगे।

Maharashtra Municipal Election Live: पिंपरी-चिंचवड़ में पूर्व महापौर के पति के खिलाफ FIR, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव के दौरान गुरुवार को मतदान जारी था, तभी भाजपा उम्मीदवार और पूर्व महापौर अपर्णा डोके के पति के खिलाफ मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने और मतदान करते समय फोटो लेने के कारण मामला दर्ज करने के आदेश आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने दिए. वहीं, चुनाव के दौरान गैरहाजिरी के कारण 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

Maharashtra Municipal Election Live: जलगांव में फर्जी मतदान का आरोप

जलगांव शहर के आर आर विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोपों के चलते अफरा-तफरी मच गई। प्रभाग संख्या पांच में निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट पियूष पाटिल और शिवसेना (शिंदे गुट) के जिला प्रमुख व पूर्व महापौर विष्णु भंगाले के बीच सीधा मुकाबला है। गुरुवार सुबह से ही संदिग्ध मतदाताओं के आने का आरोप लगाते हुए एडवोकेट पियूष पाटिल ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद 40 से 45 मतदाताओं से पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके, इसलिए उन्हें मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई। पाटिल ने दावा किया कि इस प्रभाग में तीन हजार से अधिक फर्जी और दोहरे मतदाता हैं, जिसकी शिकायत वह पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाने की मांग की। इन घटनाओं के कारण आर। आर। विद्यालय के मतदान केंद्र पर कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल रहा।

Maharashtra Municipal Election Live: सैफ अली खान और करीना कपूर ने किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मुंबई में बीएमसी चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया।

Maharashtra Municipal Election Live: ठाणे में 98 वर्षीय पूर्व शिक्षिका ने डाला वोट

महाराष्ट्र के ठाणे महानगर पालिका चुनाव में 98 वर्षीय एक पूर्व शिक्षिका ने मतदान कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य में उम्र कोई बाधा नहीं होती। ठाणे शहर के तेम्भी नाका स्थित परमार हाउस की निवासी और फिल्म अभिनेता पुष्कर श्रोत्री की परदादी लीला श्रोत्री ने बीजे हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचते ही अपने उत्साह से सभी को अचंभित कर दिया। मतदान केंद्र तक उनका पहुंचना शिव समर्थ विद्यालय की पूर्व शिक्षिका और उनके विद्यार्थियों के बीच के गहरे रिश्ते का भी प्रमाण था। लीला श्रोत्री ने स्कूल में दिलीप पाठक नाम के छात्र को पढ़ाया था और अब वही उन्हें अपने ऑटो में बैठाकर मतदान केंद्र तक छोड़ने पहुंचा ताकि पूर्व शिक्षिका मतदान कर सकें।

Maharashtra Municipal Election Live: मुंबई में दोपहर डेढ़ बजे तक 30 प्रतिशत मतदान

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हो रहे चुनाव में दोपहर 1.30 बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं जिनमें कई प्रमुख नेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि महानगर में एक करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं जिनमें से करीब 29.96 ने अपराह्न डेढ़ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

Maharashtra Municipal Election Live: राज ठाकरे के स्यायी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में मार्कर पेन के इस्तेमाल पर एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के आरोपों पर राज्य चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता की उंगली से स्याही हटाने या इस विषय पर भ्रम फैलाने की कोई भी कोशिश चुनावी गड़बड़ी मानी जाएगी और इस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्याही मिटाकर दोबारा वोट डालने की कोशिश करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। आयोग के अनुसार, स्याही हटाने की कोशिश के बावजूद कोई भी मतदाता पुनः मतदान नहीं कर सकता, क्योंकि इसके लिए पहले से ही मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू है। आयोग ने यह भी साफ किया कि एक बार वोट डलने के बाद मतदाता का विवरण आधिकारिक रजिस्टर में दर्ज हो जाता है, जिससे स्याही हटाकर दोबारा मतदान करना संभव नहीं है। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों और पक्षों को ऐसे किसी भी प्रयास पर सतर्क रहने के निर्देश दोहराए गए हैं।

Maharashtra Municipal Election Live: बीएमसी ने स्याही मिटने के दावों को खारिज किया

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर आम मतदाताओं, नेताओं और मीडियाकर्मियों के ऐसे कई वीडियो सामने आये जिनमें वे मतदान के बाद अपनी उंगलियों पर लगी ‘पक्की' स्याही को एसीटोन से मिटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीएमसी ने हालांकि उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि चुनावों के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर जो स्याही लगाई गई थी वह आसानी से मिट रही है।

Maharashtra Municipal Election Live: चुनाव आयोग पर भड़के उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की ‘‘हत्या'' का प्रयास करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों में कथित अनियमितताओं के आरोप में राज्य चुनाव आयुक्त को निलंबित करने की भी मांग की। पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को संविधान विरोधी संस्था करार दिया। उन्होंने चुनाव आयोग और सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे को निलंबित करने की मांग की।

Maharashtra Municipal Election Live: एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने वोटिंग के बाद लोगों से ये अपील

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लोगों से कहा कि बाहर आकर वोट देना बहुत जरूरी है। प्लीज आइए और वोट डालिए। यहां सीनियर सिटिजन भी आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वोट जरूरी है। अगर आप वोट नहीं करते है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकारी नहीं है।

Maharashtra Municipal Election Live: फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मुंबई में डाला वोट

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने BMC चुनाव में वोट डाला। उन्होंने कहा कि एक नागरिक के तौर पर, मैं सभी से अपील करता हूं कि बाहर आएं और वोट दें। अगर आप वोट नहीं डालते हैं, तो आपको किसी भी मुद्दे पर शिकायत करने या आवाज़ उठाने का कोई हक नहीं है।

Maharashtra Municipal Election Live: प्रकाश आंबेडकर का भाजपा पर बड़ा हमला

वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने अपनी पत्नी अंजली आंबेडकर के साथ अकोला में वोट डाला। इसके बाद उन्हाेंने दावा किया कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव निर्णायक साबित होगा और भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 वर्षों के वर्चस्व को समाप्त कर देगा। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सहित किसी भी नगर निकाय में कोई भी पार्टी पूर्ण रूप से सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी।

Maharashtra Municipal Election Live: डिप्टी सीएम शिंदे बोले- हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे

BMC चुनावों में वोट डालने के बाद डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी को अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मुंबई में वोटिंग परसेंटेज 25% से ज्यादा हो गया है, जो दिखाता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। हम ये चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। क्योंकि विपक्ष जानता है कि वे हार रहे हैं, इसलिए वे बहाने के तौर पर गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। चुनाव पारदर्शी होना चाहिए, और सभी को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए।

Maharashtra Municipal Election Live: मुंबई में 11:30 बजे तक 17.73 प्रतिशत मतदान

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतदान के पहले चार घंटों में औसतन 17.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के प्रवक्ता के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत 17.73 रहा। मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7:30 बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। महानगर में 227 वार्ड हैं जिन पर मतदान हो रहा है।

Maharashtra Municipal Election Live: BMC चुनाव में आदित्य ठाकरे ने किया मतदान

शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे BMC चुनाव में वोट डालने के लिए महात्मा गांधी विद्यामंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं अपील करता हूं कि जो भी मुंबई और महाराष्ट्र से प्यार करते हैं, वे बाहर आएं और वोट दें।"

Maharashtra Municipal Election Live: ठाणे में एकनाथ शिंदे ने मतदान केंद्र में डाला वोट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे नगर निगम चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला।

Maharashtra Municipal Election Live: मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा बोले- मुंबई के लोग सुरक्षा चाहते हैं

BMC चुनावों पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुंबई के लोग सुरक्षा चाहते हैं और वे शहर में घुसपैठ रोकने के लिए अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगे। वे अच्छी नागरिक सेवाएं चाहते हैं। लोग यह भी समझ रहे हैं कि अगर BMC पर उस पार्टी का शासन होगा जो राज्य और केंद्र में सत्ता में है, तो कामकाज ज़्यादा आसानी से होगा। उन्होंने यह भी कहा, "इस बार रिकॉर्ड वोटिंग होगी और हम 150 सीटें जीतेंगे।

Maharashtra Municipal Election Live: प्रणिती शिंदे ने सोलापुर में किया मतदान

कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने कहा कि सोलापुर महानगरपालिका में आज मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में जनता को विकास को प्राथमिकता देकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह हत्या जैसी घटनाओं और धनबल के जरिए राजनीति कर रही है। शिंदे ने कहा कि पहली बार सत्ता में आने के बाद बीजेपी में अहंकार आ गया है, जिसके चलते वह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

Maharashtra Municipal Election Live: बीजेपी नेता मेधा कुलकर्णी ने पुणे में डाला वोट

बीजेपी नेता मेधा कुलकर्णी ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि नगर पालिका चुनावों की तरह, नगर निगम चुनाव भी बीजेपी ही जीतेगी। मैंने पुणे में कई सालों तक काम किया है, इसलिए मुझे यकीन है कि 2024 के बाद पूरे भारत में लहर आएगी। खासकर, पुणे एक बहुत ज़िम्मेदार शहर है जो अच्छे काम पर अच्छी प्रतिक्रिया देता है। मुझे यकीन है कि पुणे के नागरिक बीजेपी को वोट देंगे, और हम पुणे नगर निगम में सरकार बनाएंगे और बीजेपी का मेयर यहां होगा।

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टला बड़ा हादसा, हॉल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच के पास लगे एलईडी पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। धुएं और आग की लपटें देख सभागार में मौजूद लोग सतर्क हो गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

Maharashtra Municipal Election Live: वोट डालने के बाद सीएम फडणवीस ने विपक्ष को लेकर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र की मूल संरचना का अहम हिस्सा हैं, इसलिए हर नागरिक का मतदान करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि वोट डालना सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। सुशासन की कामना रखने वालों को चुनाव में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं मतदान कर चुके हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर गंभीर हमला किया, जिसमें उनकी बांह टूट गई और पैर व सिर में चोटें आईं। उन्होंने कहा कि हार के डर से इस तरह की हिंसा लोकतंत्र पर सीधा हमला है। फडणवीस ने कहा कि जनता न केवल ऐसे लोगों को, बल्कि उनका अपमान करने वालों को भी करारा जवाब देगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विपक्ष को अब अपनी रणनीति बदलनी चाहिए, क्योंकि आने वाली हार के लिए बहाने तलाशना ही उनकी जीत का संकेत है।

Maharashtra Municipal Election Live: उद्धव ठाकरे ने चुनाव कमिश्नर पर बोला हमला

शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार ने एक साथ वोट दिया, और हम उन सभी सीटों के सभी वोटर्स से अपील करते हैं जहां चुनाव हो रहे हैं कि वे अपना वोट डालें। उन्होंने यह भी कहा कि यह पता चलना चाहिए कि चुनाव कमिश्नर को कैसे पेमेंट किया जाता है। मुंबई नगर निगम चुनाव 9 साल के गैप के बाद हो रहे हैं। इन सालों में चुनाव कमिश्नर और उनके स्टाफ क्या कर रहे थे? उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Maharashtra Municipal Election Live: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर महानगरपालिका चुनाव में अपना वोट डाला और विश्वास जताया कि भाजपा महाराष्ट्र भर में हो रहे निकाय चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी। गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां महल क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला।

Maharashtra Municipal Election LIVE: सलमान खान के पिता सलीम खान ने किया मतदान

अभिनेता सलमान खान के पिता और फिल्म लेखक  सलीम खान ने BMC चुनाव 2026 के दौरान माउंट मैरी चर्च में अपना वोट डाला। उन्हाेंने नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और वोट डालने की अपील की।

Maharashtra Municipal Election LIVE: मतदान के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर साधा निशाना

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने BMC चुनावों पर कहा कि BJP के राज में मुंबई सिर्फ़ एक रियल-एस्टेट हब बनकर रह गई है, एक ऐसी जगह जहां जनता को नजरअंदाज किया जाता है। हमने हमेशा पब्लिक ओपन स्पेस, पार्क, सरकारी अस्पताल, शिक्षा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया है, और इसी वजह से लोगों ने हमेशा हम पर भरोसा दिखाया है।

Maharashtra Municipal Election LIVE: मुंबई में वोटर लिस्ट गड़बड़ी से कई नागरिक लौटे बिना वोट डाले

मुंबई बीएमसी चुनाव के दौरान कई केंद्रों पर मतदाता सूची में विसंगतियों और वोटिंग पर्ची न मिलने के कारण मतदाताओं को भारी परेशानी हुई, जिससे कई लोग बिना मतदान किए वापस लौट गए।

Maharashtra Municipal Election LIVE: रामदास आठवले बोले- राज के साथ गठबंधन करके उद्धव ठाकरे ने अपना नुकसान किया

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बीएमसी चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि BMC चुनावों में हमें बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं कि मुंबई के लोग हमारे साथ हैं। लगभग 60% गैर-मराठी लोग भी हमारे साथ हैं, और 40% मराठी लोगों में से लगभग 20-22% हमारा समर्थन करेंगे। उद्धव ठाकरे कई सालों तक सत्ता में थे, लेकिन उन्हें BJP और RPI का समर्थन था। अभी, सिर्फ़ राज ठाकरे के साथ गठबंधन करके उद्धव ठाकरे ने अपना बहुत नुकसान किया है। जो लोग बालासाहेब ठाकरे को फॉलो करते हैं, वे मराठी हिंदू ही रहेंगे। इसीलिए हम सब, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और दूसरे लोग, साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और हमें विश्वास है कि हमें बड़ी बहुमत मिलेगी।

Maharashtra Municipal Election LIVE: नागपुर में पहले दो घंटे में 7% मतदान

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के तहत आज, 15 जनवरी 2026 को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सुबह 9.30 बजे तक नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आने वाले घंटों में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Maharashtra Municipal Election LIVE: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में दो घंटों में 7.07% मतदान

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक चले पहले दो घंटों में कुल 79,076 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान मतदान प्रतिशत 7.07 दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, मतदान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मतदान को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है।

Maharashtra Municipal Election LIVE: वोटिंग के लिए परिवार संग पोलिंग बूथ पहुंचे राज ठाकरे

MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार भी मतदान करने पहुंचा। बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना व उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Maharashtra Municipal Election LIVE: भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने डोंबिवली में वोट डाला

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव के लिए डोंबिवली में अपना वोट डाला। इस दौरान उनका परिवार भी उनका साथ मतदान करने पहुंचा था।

Maharashtra municipal election LIVE: नाना पाटेकर ने पुणे से मुंबई आकर किया वोट

BMC चुनावों में वोट डालने के बाद एक्टर नाना पाटेकर ने कहा कि मैं समझता हूं कि मेरे अस्तित्व की निशानी है वोट देना और इसके लिए मैं  पुणे से 3-4 घंटे ट्रैवल करके मुंबई आया हूं और मतदान किया है और तुरंत वापस जा रहा हूं। उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की है।

Maharashtra Municipal Election LIVE: एक्टर सुनील शेट्टी ने की वोट डालने की अपील

BMC चुनाव में वोट डालने के बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अब तक के सबसे जरूरी चुनावों में से एक है, इसलिए सभी को बाहर आकर मतदान करना चाहिए। हम हमेशा BMC के काम के बारे में शिकायत करते रहते हैं। आज हमें कुछ काम करना चाहिए... हमें BMC के साथ होना चाहिए और मुंबई को बेहतर बनाने में उनकी मदद करनी चाहिए।

Maharashtra Municipal Election LIVE: हेमा मालिनी ने जुहू में डाला वोट

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मुंबई के जुहू के जमनाबाई नर्सिंग स्कूल में अपना वोट डाला और BMC चुनाव 2026 के दौरान नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Maharashtra Municipal Election LIVE: राज ठाकरे ने BMC चुनावों में हार मान ली है: BJP नेता शेलार

महाराष्ट्र के मंत्री और BJP नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को दावा किया कि MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई चुनावों में अपनी पार्टी की हार पहले ही मान ली है और जिम्मेदारी से बचने के लिए राज्य चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं।

Maharashtra municipal election LIVE: मुंबई में 9.30 बजे तक 6.98% मतदान

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान जारी है। मुंबई में सुबह 9.30 बजे तक 6.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Maharashtra municipal election LIVE: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने बीएमसी चुनाव में डाला वोट

बीएमसी चुनाव में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने वोट डाला। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), जिसका सालाना बजट 74,400 करोड़ रुपये से ज़्यादा है, में नौ साल बाद और चार साल की देरी के बाद हो रहे चुनावों में 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Maharashtra municipal election LIVE: मुझे Gen Z पर पूरा भरोसा, पीयूष गोयल ने डाला वोट

मुंबई में BMC चुनावों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मैंने 80 साल से ज़्यादा उम्र के एक कपल को भी लगन से वोट देने आते देखा - यह सच में प्रेरणा देने वाला है। कई बुज़ुर्ग और दिव्यांग नागरिकों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मैं सभी से प्रेरणा लेने और वोट देने की अपील करता हूँ। मुझे Gen Z पर पूरा भरोसा है - वे स्मार्ट हैं, दूर की सोचते हैं, और समझते हैं कि 15 मिनट की वोटिंग से पाँच साल तक अच्छा शासन मिल सकता है।"

Maharashtra municipal election LIVE: संभाजीनगर में अंबादास दानवे ने मतदान के अधिकार का किया इस्तेमाल

छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "चुनाव हो रहे हैं, जो सही है। लेकिन जिस तरह से सत्ताधारी पार्टी, खासकर भारतीय जनता पार्टी, अपने लोगों के ज़रिए पैसे बांट रही थी, और दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार उनका विरोध कर रहे थे, यहां तक ​​कि पुलिस भी भाजपा का साथ दे रही थी। हालांकि, मुझे लगता है कि जनता सतर्क और जागरूक है।"

Maharashtra municipal election LIVE: तीन घंटे से ज्यादा सफर करके वोट डालने आए नाना पाटेकर

BMC चुनावों में वोट डालने के बाद एक्टर नाना पाटेकर ने कहा, "मैं वोट डालने के लिए तीन घंटे से ज़्यादा सफ़र करके आया, क्योंकि लोकतंत्र में यह ज़रूरी है, और मैं तुरंत वापस जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे बाहर आएं और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।"

Maharashtra municipal election LIVE: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बताया वोटिंग की अहमियत

मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने BMC चुनावों में वोट डालने के बाद वोटिंग की अहमियत बताई। उन्होंने कहा, "वोटिंग बहुत, बहुत ज़रूरी है। जैसे हम कहते हैं कि हर एक बूंद मायने रखती है, वैसे ही, अगर आप कोई खास नतीजा चाहते हैं, तो हर इंसान को आकर वोट देना चाहिए।"

Maharashtra municipal election LIVE: डोंबिवली के प्रभाग 29 पहुंचे रवींद्र चव्हाण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण डोंबिवली के प्रभाग 29 पहुंचे। डोंबिवली के वार्ड नंबर 29 में रवींद्र चव्हाण ने बदलापुर के लोगों से गाड़ियों की चेकिंग करने को कहा है। बदलापुर में हुए विरोध प्रदर्शन में बदलापुर के लोगों ने उम्मीदवार के पति की पिटाई की थी, उन्होंने पुलिस को सभी गाड़ियों की चेकिंग करने की चेतावनी दी है।

Maharashtra municipal election LIVE: नागपुर में प्रभाग 31 के कांग्रेस कार्यालय में लगी आग

नागपुर में प्रभाग 31 के कांग्रेस कार्यालय में आग लगने की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग कैसे लगी। इस मामले की जांच जारी है।

Maharashtra municipal election LIVE: नालासोपारा में मिला पैसों से भरा बैग

नालासोपारा के पूर्वी हिस्से में पेलहार फाटा में, एक स्कूटर के स्टोरेज कंपार्टमेंट में पैसों से भरा बैग मिला। बैग में 10,000 रुपये और 15,000 रुपये के पैकेट मिले। बैग में कुल मिलाकर 10,09,000 रुपये कैश था। यह घटना सुबह 3:00 बजे हुई। फिलहाल, पेलहार पुलिस स्टेशन में स्कूटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Maharashtra municipal election LIVE: राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने किया मतदान, BJP मेयर का दावा

राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे नगर निगम चुनावों के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "पुणे में स्थानीय निकायों और नगर निगम के लिए वोटिंग चल रही है। मैं अपने परिवार के साथ यहां आया और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। मेरा मानना ​​है कि पुणे के लोगों ने पिछले पांच सालों में PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस और पुणे नगर निगम द्वारा किए गए काम को देखा है। कांग्रेस-NCP के शासन में मेट्रो सिर्फ़ कागज़ों में थी, लेकिन हमने इसे हकीकत बनाया और आज, लगभग दो लाख लोग मेट्रो से सफ़र करते हैं। मेरा मानना ​​है कि हम 120-125 सीटें जीतने जा रहे हैं और मेयर BJP से होगा।"

Maharashtra municipal election LIVE: मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने किया मतदान

बीएमसी चुनाव में मुंबई के पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। BMC चुनाव के लिए वोटर्स की लंबी लाइन देखते हुए पुलिस कमिश्ननर ने उम्मीद जताई कि इस बार वोटर टर्नआउट अच्छा होगा।

Maharashtra municipal election LIVE: छत्रपति संभाजीनगर में बंद पड़ी EVM, भड़की जनता

छत्रपति संभाजीनगर में महानगरपालिका चुनाव में वोटिंग शुरू होने के बाद ईवीएम मशीनें बंद पड़ गई आधे घंटे से ज्यादा समय बाद भी ईवीएम मशीन शुरू नहीं है। इससे लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है।

Maharashtra municipal election LIVE: मंत्री गणेश नाइक ने बोनकोडे पोलिंग सेंटर पर डाला वोट

नवी मुंबई में मंत्री गणेश नाइक ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बोनकोडे पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला। वनमंत्री गणेश नाइक ने कहा, "मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है, और अब मैं दूसरों को भी वोट डालने के लिए अपील करता हूं।"

Maharashtra municipal election LIVE: खारघर सेक्टर-20 में मिला पैसों से भरा बैग

महानगरपालिका चुनावों के दौरान नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-20 में पैसों से भरा बैग मिला। संदेह जताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान वोटरों को पैसे बांटने के लिए लाया गया था। खारघर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक पैसे के सोर्स का पता नहीं चला है, इसलिए किसी खास पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं गया।

Maharashtra municipal election LIVE: बिना वोट डाले वापस गए मतदाता

बीएमसी चुनाव में वोट डालने आए मतदाताओं को बिना वोट डाले ही वापस जाना पड़ा। इंटरनेट से मिले नंबर को लेकर जब मतदाता केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यहां उनका नाम नहीं है। बीएमसी चुनाव में वोट डालने आए एक मुंबईकर ने कहा, "हमें इंटरनेट पर जो नंबर मिला, वह यहां मैच नहीं कर रहा है। यह ऑर्गनाइजेशन की नाकामी है। मुझे बिना वोट डाले जाना पड़ रहा है।"

Maharashtra municipal election LIVE: सोलापुर में EVM मशीन होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा

सोलापुर के संगमेश्वर पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। लोगों ने कहा हम सुबह 7:30 बजे वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन आए थे। लेकिन, मशीन खराब होने की वजह से हम वोट नहीं दे पाए। मशीन करीब 20 मिनट तक बंद रही। नगर निगम का प्रशासन पूरी तरह से ढीला है और अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

कोल्हापुर में ईवीएम मशीनें पड़ी बंद

कोल्हापुर में महानगरपालिका चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही कई इलाकों में ईवीएम मशीन बंद पड़ गई। वोटिंग मशीन बंद पड़ने से पोलिंग बूथ के बाहर लोगों को भारी भीड़ जमा हो गई।

पुणे में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने डाला वोट

पुणे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए पुणे के बालशिक्षण स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

धुले शहर के कई पोलिंग स्टेशनों पर मशीन खराब

धुले शहर के वार्ड 4,5,10,11 में EVM मशीन खराब हो गई। कई जगहों पर टेक्निकल खराबी की वजह से मशीनें बंद हो गईं। मशीन करीब 20 मिनट में बंद हो गई। एडमिनिस्ट्रेशन मशीन में टेक्निकल प्रॉब्लम को तुरंत ठीक करके मशीन को चालू करने की कोशिश किया जा रहा है।

शाइना एनसी ने जनता से वोट डालने की अपील की

BMC चुनाव 2026 पर शिवसेना नेता शायना NC ने कहा, "वोटिंग मां मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से शुरू होगी। मैं हर मुंबईकर से वोट डालने की अपील करती हूं क्योंकि यह लोकतंत्र की एक खासियत है जो आपको अपनी बात रखने की ताकत देती है।"

गणेश नाईक और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब

वन मंत्री गणेश नाइक अपने परिवार के साथ महानगरपालिका चुनावों में वोट डालने के लिए नवी मुंबई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। लेकिन, जब वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं मिला तो हंगामा हो गया।

अमरावती में वोटिंग मशीन हुई खराब

महानगरपालिका के चुनाव शुरू हो चुके है। वोटिंग शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही अमरावती में गर्ल्स हाईस्कूल मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। अमरावती में 6 लाख 77 हजार 180 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

BMC चुनाव में एक्टर अक्षय कुमार ने डाला वोट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में वोट डाला। एक्टर अक्षय कुमार ने कहा, "आज BMC के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते, आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है। मैं मुंबई के सभी लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और वोट डालें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि बाहर आकर वोट डालना चाहिए।"

मंत्री आशीष शेलार मतदान केंद्र पहुंचे

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए मंत्री और बीजेपी नेता आशीष सालार वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंचे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान

नागपुर में महानगर पालिका चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान किया।

नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत मतदान केंद्र पहुंचे

महाराष्ट्र के महानगरपालिका के लिए मतदान शुरू हो चुका है। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान केंद्र पर पहुंचे।

पुणे में मॉक पोल जारी, 7.30 बजे शुरू होगी वोटिंग

पुणे में तिलक रोड पर न्यू इंग्लिश स्कूल के एक पोलिंग बूथ पर तैयारियां और मॉक पोल चल रहा है। आज महाराष्ट्र की 29 अलग-अलग नगर पालिकाओं में सुबह 7.30 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

आज बीएमसी के 227 वार्डों में मतदान

इस बार बीएमसी के 227 वार्डों में मतदान कराया जाएगा, जिसमें 1700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत