FILE PHOTO 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभाग का अलर्ट, 14 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

दामिनी सिंह

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठवाड़ा (Marathwada) के अलग-अलग इलाकों में 14 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। परभणी स्थित एक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को यह जानकारी दी। वसंतराव नाइक कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, औरंगाबाद, जालना, बीड, उस्मानाबाद, परभणी, लातूर और नांदेड़ में बारिश हो सकती है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा में सात और आठ अप्रैल को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में हुई बारिश में 50 से अधिक जानवरों की भी मौत हुई है। संभागीय आयुक्त कार्यालय की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, लातूर जिले में 84 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान की सूचना मिली थी। (Agency)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी