महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड रिजल्ट (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Maharashtra HSC 12th Result: महाराष्ट्र में लड़कियों ने मारी बाजी, कोंकण डिवीजन रहा सबसे आगे, लातूर पीछे

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल (राज्य बोर्ड) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज 5 मई को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन घोषित किए गए है। इस बार लड़कियों ने 12वीं लड़कियों ने बाजी मार ली है।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र डेस्क: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल (राज्य बोर्ड) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज 5 मई को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन घोषित किए गए है। 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में राज्य भर से 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस साल 2025 का कक्षा 12वीं का रिजल्ट 91.88 प्रतिशत रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल के रिजल्ट में 1.49 प्रतिशत की कमी आई है।

महाराष्ट्र में हमेशा की तरह 9 संभागीय बोर्डों में सबसे ज्यादा 96.74 प्रतिशत रिजल्ट कोंकण संभाग का रहा और सबसे कम 89.46 प्रतिशत रिजल्ट लातूर संभाग का रहा। 2024 में भी सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत रिजल्ट कोंकण संभाग का रहा। जबकि सबसे कम 91.95 प्रतिशत विद्यार्थी मुंबई संभाग में पास हुए।

नौ क्षेत्रीय बोर्डों के नतीजों का औसत

कोंकण - 96.74% कोल्हापुर - 93.64% मुंबई - 92.93% संभाजीनगर - 92.24% अमरावती - 91.43% पुणे -91.32% नासिक - 91.31% नागपुर - 90.52% लातूर - 89.46%

महाराष्ट्र में लड़कियों ने मारी बाजी

सभी क्षेत्रीय बोर्डों से लड़कियों का पास प्रतिशत हमेशा 94.58 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 89.51 प्रतिशत रहा है। यानी हमेशा की तरह लड़कियों ने ही नतीजों में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 5.07 प्रतिशत अधिक है। कक्षा 12वीं में कुल 154 विषयों की परीक्षा हुई थी। इनमें से 37 विषयों में 100 प्रतिशत परिणाम आए हैं। खिलाड़ियों, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्रों को सरकार के निर्णय के अनुसार अतिरिक्त रियायती अंक दिए गए हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संकाय के अनुसार छात्र उत्तीर्ण

साइंस, आर्टस, कॉमर्स, व्यापार, आईआईटी से पुणे, नागपुर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, कोंकण, छत्रपति संभाजी नगर, लातूर जैसे 9 विभागों से कुल 14 लाख 27 हजार 85 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 14 लाख 17 हजार 969 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। 13 लाख 2 हजार 873 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिलों में 88 प्रतिशत परिणाम रहा।

महाराष्ट्र में संकाय के अनुसार देखे तो साइंस में सबसे अधिक 97.35 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि कॉमर्स संकाय में 92.68 प्रतिशत, व्यावसायिक संकाय में 83.26 प्रतिशत और आर्ट्स संकाय में 80.52 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग