WhatsApp Web को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी डिजाइन फोटो
महाराष्ट्र

WhatsApp Web को लेकर महाराष्ट्र सरकार की चेतावनी, सरकारी कर्मचारियों से लॉगआउट करने की अपील

WhatsApp Web Advisory: महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। साइबर ठगी और डेटा लीक से बचने के लिए एडवाइजरी जारी।

आकाश मसने

Highlights

  • महाराष्ट्र सरकार ने WhatsApp Web को लेकर एडवाइजरी जारी की

  • सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा

  • काम खत्म होने के तुरंत बाद व्हाट्सएप वेब से लॉग आउट करने की अपील

  • व्हाट्सएप वेब सेशन को हैक कर साइबर अपराधी डेटा की चोरी कर सकते हैं

Maharashtra Government WhatsApp Web Advisory: महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। महाराष्ट्र के पोस्ट में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर पर 'व्हाट्सएप वेब' (WhatsApp Web) का इस्तेमाल करते समय बहुत सावधानी बरतें।

I4C ने WhatsApp Web को लेकर क्या चेतावनी दी?

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की 'नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट' ने चेतावनी दी है कि सक्रिय व्हाट्सएप वेब लॉगिन सेशन का फायदा उठाकर कोई और आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए, गृह मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।

अगर साइबर अपराधी किसी तरह आपके व्हाट्सएप वेब लॉगिन सेशन तक पहुंच जाते हैं, तो वे आपके मैसेज पढ़ सकते हैं, आपकी ओर से मैसेज भेज सकते हैं, और आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट या ग्रुप की बातचीत तक भी पहुंच सकते हैं। इस तरह की पहुंच का इस्तेमाल करके वे सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बनकर धोखा दे सकते हैं, वित्तीय धोखाधड़ी कर सकते हैं, फिशिंग हमले कर सकते हैं या अन्य साइबर अपराधों को अंजाम दे सकते हैं।

महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्य दिशानिर्देश

  • गोपनीय डेटा साझा न करें: महाराष्ट्र सरकार की पोस्ट में सलाह दी गई है कि सरकारी कामकाज से जुड़े दस्तावेज, प्रशासनिक जानकारी, वित्तीय लेनदेन का विवरण, गोपनीय बातचीत और अन्य संवेदनशील डेटा को व्हाट्सएप वेब के जरिए साझा नहीं करना चाहिए।

  • लॉग आउट करना अनिवार्य: उपयोगकर्ताओं को कार्यालय के कंप्यूटरों पर व्हाट्सएप वेब को हमेशा लॉगिन करके नहीं छोड़ना चाहिए; हर बार इस्तेमाल के बाद लॉग आउट करना जरूरी है।

  • सार्वजनिक कंप्यूटरों से बचें: इसके अलावा, सार्वजनिक कंप्यूटरों, साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर या किसी भी ऐसे कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने से बचें जिस पर भरोसा न किया जा सके।

क्या है साइबर अटैक के संकेत

अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट से आपकी जानकारी के बिना मैसेज भेजे जा रहे हैं, कॉन्टैक्ट्स से ऐसे जवाब मिल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी, या अकाउंट में कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिख रही है, तो यह साइबर घुसपैठ का संकेत हो सकता है। इसलिए, ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत जरूरी सावधानी बरतें।

कंप्यूटरों नियमित रूप से अपडेट करते रहना चाहिए

कार्यालय के कंप्यूटरों के ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट ब्राउजर और सुरक्षा प्रणालियों को नियमित रूप से अपडेट करते रहना चाहिए। साथ ही, यह भी सलाह दी गई है कि अनजान फाइलें, संदिग्ध डाउनलोड, क्रैक किए गए सॉफ्टवेयर या भरोसेमंद न लगने वाले स्रोतों से मिली फाइलों को न खोलें।

साइबर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन की अपील

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे साइबर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और डिजिटल बातचीत के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि सरकारी जानकारी की गोपनीयता बनी रहे, आधिकारिक बातचीत सुरक्षित रहे और डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा