महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष का हुआ निर्विरोध चुनाव 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध, अजित पवार के ख़ास को मिली कुर्सी, आज औपचारिक एलान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए एनसीपी विधायक अन्ना बनसोडे निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं इसकी आधिकारिक घोषणा आज यानी बुधवार 26 मार्च को होगी।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: जहां बीते मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए एनसीपी विधायक अन्ना बनसोडे निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं इसकी आधिकारिक घोषणा आज यानी बुधवार 26 मार्च को होगी। हालांकि सोशल मीडिया पर दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।

जानकारी दें कि, सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना पहले से ही थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के नेता बनसोडे अजित पवार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।

बता दें कि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक बनसोडे इस पद के लिए महायुति के उम्मीदवार थे। पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार एवं एकनाथ शिंदे (शिवसेना) की मौजूदगी में हुई बैठक में बनसोडे के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

गौरतलब है कि, अन्ना बनसोड़े महाराष्ट्र के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं और अनुसूचित जाति से हैं। वहीं वे अजित पवार के बेहद करीबी सहयोगी भी माने जाते हैं। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में पहले से ही चर्चा जोरों पर थी और अब आधिकारिक रूप से भी उनके नाम पर सहमति बनने का बाद वे निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

देखा जाए तो विधानसभा उपाध्यक्ष का यह पद विधानसभा के भीतर शक्ति संतुलन को प्रभावित करेगा। वहीं अब अन्ना बनसोड़े की नियुक्ति से अजित पवार की NCP को अनुसूचित जाति के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में भरपूर मदद मिल सकती है। वहीं इस निर्णय का चलते अजित पवार की पार्टी NCP को विधानसभा में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने का भी अवसर मिलेगा। वहीं आगामी चुनावों के मद्देनजर, यह कदम अजित और NCP के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी साबित होगा।

वहीं अजित पवार गुट के कोटे से मंत्री रहे धनंजय मुंडे को कुछ दिनों पहले बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल उनके किसी खास पर यह बड़ी गाज गिरी थी। ऐसे में अब उपाध्यक्ष पद से BJP इसका डैमेज कंट्रोल कर रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा