महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: अदालत ने घर खरीदारों को ठगने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

किर्तेश ढोबले

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में भायंदर के एक डेवलपर की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिला न्यायाधीश आर आर काकानी ने मंगलवार को डेवलपर महेंद्र कोठारी की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी।     

नवघर पुलिस ने 28 मार्च, 2019 को कोठारी और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों, महाराष्ट्र फ्लैट मालिकाना हक अधिनियम और 2017 के महाराष्ट्र रेरा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।  इस मामले में अन्य आरोपियों में कोठारी के अलावा बाबूराज पनिकर, निहंत बाबूराज पनिकर, गौरव बाबूराज पनिकर और सैय्यद हसन शामिल है।     

पीड़ितों के मुताबिक मीरा रोड स्थित चैतन्य बिल्डर्स और डेवलपर्स के भागीदारों ने उनसे पैसे लिए थे, लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं दिए और उनके साथ ठगी की।  प्राथमिकी के अनुसार, मामले में 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गयी थी और पीड़ितों के साथ 2014 और 2019 के बीच ठगी की गयी थी। (एजेंसी)

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक