सीएम फडणवीस की सालाना कमाई, ( AI जेनरेटेड इमेज) 
महाराष्ट्र

4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज

Devendra Fadnavis Report Card: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

मनोज आर्या

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Report Card: देश की राजनीति में सत्ता के साथ धनबल और क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। देश के 31 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण में सामने आया है कि 14 मुख्यमंत्रियों के ऊपर 45 प्रतिशत आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 35 प्रतिशत मुख्यमंत्री गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं, इन सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 118 करोड़ रुपये है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने भारत के 28 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण, जुलाई 2026 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं, उनके ऊपर 62 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। उनकी खुद की सालाना इनकम 38 लाख रुपये के आसपास है। अगर उनके पेशे की बात करें, तो इसमें सामाजिक कार्य और कृषि शामिल है।

देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ 4 केस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान समय में देश में ऐसे कुल छह मुख्यमंत्री ही हैं, जो ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। इसमें एक नाम देवेंद्र फडणवीस का भी है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस पर इस वक्त कुल चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ राजनीतिक आंदोलनों, जन-प्रदर्शनों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम से जुड़े मामले/याचिकाएं लंबित सूचीबद्ध हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति का ब्योरा, (सोर्स- ADR)

देश में 4 मुख्यमंत्री हैं अरबपति

रिपोर्ट के अनुसार, देश में 4 मुख्यमंत्री अरबपति हैं, जबकि कई मुख्यमंत्रियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर धाराओं के मामले लंबित हैं। ताजा रिपोर्ट के आंकड़े को देखकर साफ पता चलता है कि ये नेता धनकुबेर भी हैं। सभी 31 मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति का आंकड़ा 3,660 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस हिसाब से देखा जाये तो देश के एक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 118.07 करोड़ रुपये है।

  • डीके शिवकुमार- कर्नाटक
  • चंद्रबाबू नायडू – आंध्र प्रदेश
  • सी जोसेफ विजय- तमिलनाडु
  • पेमा खांडू- अरुणाचल प्रदेश

मुख्यमंत्रियों का शैक्षिक योग्यता

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ऐसे दो मुख्यमंत्री है, जिन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। वहीं, तीन मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ 12वीं पास हैं। ग्रेजुएट मुख्यमंत्रियों की संख्या सात है। जबकि ग्रेजुएट प्रोफेशनल सीएम छह हैं। पोस्ट ग्रेजुएट मुख्यमंत्रियों की संख्या 9 है। वहीं, डॉक्टरेट मुख्यमंत्री तीन और डिप्लोमा करने वाले एक मुख्यमंत्री है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच