12th Result Date Maharashtra Board 2026: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को इंतजार आज खत्म हो गयाहै। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची जारी की। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा शनिवार, 2 मई को दोपहर 12 बजे की जाएगी।
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए और वे इस समय बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। राज्य के सभी डिवीजनों से कुल 14 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट, मुंबई-पुणे के बीच रोज बचेगा 1 करोड़ का तेल
छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार, 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों को डिस्टिंक्शन (Distinction) माना जाता है, जबकि 60 से 74 प्रतिशत के बीच के अंक प्रथम श्रेणी की श्रेणी में आते हैं। यही मानदंड 2026 के परिणामों पर भी लागू होंगे।