(डिज़ाइन फोटो)  
महाराष्ट्र

उमरेड विधानसभा सीट: क्या चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी या BJP फिर लेगी जिले में जोरदार एंट्री

उमरेड विधानसभा सीट महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आती है। साल 2019 में उमरेड विधानसभा चुनाव में कुल 46.53 प्रतिशत वोट पड़े। तब यहां 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजू देवनाथ पारवे ने भारतीय जनता पार्टी के सुधीर पारवे को 18029 वोटों की मार्जिन से शिकस्त दी थी।

राहुल गोस्वामी

नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का जहां जल्द ही शंखनाद होने वाला है। इस चुनाव के लिए सभी राजनीतीक पार्टीयां कमर कस चुकीं हैं। जहां इस साल अप्रैल-जून के बीच हुए लोकसभा चुनावों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को बड़ा झटका लगा, क्योंकि वह कुल 48 सीटों में से 17 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं BJP ने 9, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 7 और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 1 सीट जीती है।

वहीं दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन ने 30 सीटें जीतीं, जिसमें कांग्रेस ने 13 सीटें, शिवसेना (यूबीटी) ने 9 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट ने 8 सीटें जीतीं थीं। इसी बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज हम उमरेड विधानसभा सीट कीी बात करेंगें।

जानकारी दें कि उमरेड विधानसभा सीट महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आती है। साल 2019 में उमरेड विधानसभा चुनाव में कुल 46।53 प्रतिशत वोट पड़े। तब यहां 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजू देवनाथ पारवे ने भारतीय जनता पार्टी के सुधीर पारवे को 18029 वोटों की मार्जिन से शिकस्त दी थी। हालांकी इस बार उमरेड विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह तो खैर जनता को तय करना है।

कांग्रेस को झटका

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग चुका है। उमरेड विधायक राजू देवनाथ पारवे ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद शिवसेना जॉइन कर चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में राजू पारवे ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की थी। राजू देवनाथ पारवे ने 2019 विधानसभा चुनाव सीट कांग्रेस की तरफ से ही जीती थी।

उमरेड विधानसभा सीट

जानकारी दें कि उमरेड विधानसभा सीट महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। उमरेड का निर्वाचन क्षेत्र कोड 51 है। यहां उकुल 197479 वोटर हैं। उनमें से 147132 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 137525 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 0 हैं। 2019 में कुल वोटरों की संख्या 197479 थी।

निर्वाचित विधायकों पर एक नजर

  • 2019 विधानसभा चुनाव : राजू देवनाथ परवे ( कांग्रेस)
  • 2014 विधानसभा चुनाव : परवे सुधीर लक्ष्मण , BJP
  • 2009 विधानसभा चुनाव : परवे सुधीर लक्ष्मण , BJP
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम 
उम्मीदवार दल वोट            वोट% 
राजू देवनाथ परवे कांग्रेस 91968 46.5
सुधीर लक्ष्मण परवे भाजपा 73939 37.4
संदीप सहदेव मेश्राम बसपा 18567 9.4
रुक्शदास मोकासराव बंसोड वीबीए 5931 3

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव