लक्ष्मण हाके (फाइल फोटो) 
महाराष्ट्र

मनोज जरांगे के बाद लक्ष्मण हाके ने भरी हुंकार, विधानसभा चुनाव में निभाएंगे निर्णायक भूमिका

मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की ओबीसी कोटे से मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों को संपूर्ण आरक्षण देने की मांग के कारण महाराष्ट्र में मराठा समाज और ओबीसी समाज के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। मनोज जरांगे बार-बार विरोधी विधायकों को हराने की चेतावनी दे रहे हैं। इसी बीच अब ओबीसी समाज से भी विधायकों को हराने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

शुभम सोनडवले

मुंबई. मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल की ओबीसी कोटे से मराठा समाज और उनके सगे संबंधियों को संपूर्ण आरक्षण देने की मांग के कारण महाराष्ट्र में मराठा समाज और ओबीसी समाज के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। मनोज जरांगे बार-बार विरोधी विधायकों को हराने की चेतावनी दे रहे हैं। इसी बीच अब ओबीसी समाज से भी विधायकों को हराने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी समुदाय निर्णायक भूमिका निभाएगा। हर पार्टी को ओबीसी भाइयों को प्रतिनिधित्व देकर लड़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने इस समय कहा कि वह मौके को जीत में बदलकर इसका फायदा उठाएंगे।

ओबीसी समुदाय के संगठनात्मक ढांचे और ओबीसी आंदोलन की भविष्य की दिशा तय करने के लिए शुक्रवार को सांगली में कार्यकर्ताओं की एक बैठक लक्ष्मण हाके की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान हाके ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी समुदाय निर्णायक भूमिका निभाएगा और यह तय हो जाएगा कि कौन हारेगा और कौन जीतेगा।

उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों से बहुसंख्यक ओबीसी समुदाय के कितने उम्मीदवारों को टिकट मिलता है। हम समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने के आधार पर पार्टी का समर्थन करेंगे। अन्यथा, ओबीसी समुदाय ने भी तय कर लिया है कि कौन किसे वोट देना, और किसे हराना है।

दोहरी भूमिका वाले कांग्रेसी नेताओं की शिकायत

इस दौरान हाके ने यह भी कहा कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उनकी अगले हफ्ते होने वाली बैठक में कांग्रेस के उन नेताओं की शिकायत करेंगे, जो दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। राहुल ओबीसी की जातिवार जनगणना किए जाने की बात करने हैं, जबकि उनके अपने नेता महाराष्ट्र में इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग