महाराष्ट्र फर्स्ट कॉनक्लेव 2026 में सीएम देवेंद्र फडणवीस, (सोर्स- नवभारत) 
महाराष्ट्र

'महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी', Maharashtra 1st Conclave 2026 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra 1st Conclave 2026: महाराष्ट्र फर्स्ट कॉनक्लेव 2026 में बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि हर चुनाव में बीजेपी को मिल रही जीत का मुख्य कारण गुड गर्वनेंस पर जनता का विश्वास है।

मनोज आर्या

CM Devendra Fadnavis In Maharashtra 1st Conclave 2026: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर उद्योग, निवेश और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए मंच सजा। नवभारत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव 2026’ के चौथे संस्करण में कई दिग्गजों ने शिरकत की। मुंबई के कफ परेड स्थित ताज प्रेसिडेंट होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और आर्थिक तरक्की के दिशा में उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र किया।

महाराष्ट्र फर्स्ट कॉनक्लेव 2026 में बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि हर चुनाव में बीजेपी को मिल रही जीत का मुख्य कारण जनता का गुड गर्वनेंस पर विश्वास, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास और जनता के उम्मीदों पर खरा उतरना है। इसलिए लगभग हर राज्यों में हो रहे चुनाव में बीजेपी या हमारे साथियों (एनडीए) को जीत मिल रही है।

'4 राज्यों से देश मबजूत नहीं हो सकता'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि आज इंडस्ट्री हो या इनवेस्टमेंट हो, इसमें कम से कम 12 से 13 राज्य एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। अगर देश को आर्थिक रूप से मजबूत करना है तो सिर्फ चार राज्यों के भरोसे देश मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अगर कुछ बेहतर किया है तो वो यह है कि इंडस्ट्री के लिए कई आज कई राज्य बढ़कर आगे आ रहे हैं।

'दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी'

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि अगर देश में कोई भी इकोनॉमी ट्रिलियन डॉलर की ओर जाने वाली है, तो वह महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था है। हम 660 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुके हैं और अगर डॉलर का रेट स्थिर रहा तो हम 2030 तक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन जाएंगे। सीएम ने आगे कहा कि अगर देश की किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था से तुलना की जाए तो हमारी किसी से कॉम्पटीशन नहीं है, क्योंकि महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। अगले दो साल में हम यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देंगे।

नवभारत कॉन्क्लेव 2026 में कई दिग्गज शामिल

नवभारत कॉन्क्लेव 2026 के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, उद्योग मंत्री उदय सामंत, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, विपणन और शिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब मोहनराव पाटिल, कपड़ा मंत्री संजय सावकारे, बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे भी मौजूद रहें।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश