मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई का सेंट जॉर्जेस अस्पतलाल  सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 10 नए सरकारी BSc नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, 23 कॉलेजों की क्षमता बढ़ेगी; ₹558.71 करोड़ मंजूर

Maharashtra Nursing College: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 10 नए शासकीय B.Sc नर्सिंग कॉलेज खोलने और 23 संस्थानों में सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी। इसके लिए 558 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई।

आकाश मसने

Maharashtra New BSc Nursing College News: महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और राज्य के दूरदराज तथा ग्रामीण इलाकों तक बेहतर मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य में नर्सिंग शिक्षा के व्यापक विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य में 10 नए शासकीय B.Sc नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे, वहीं 23 मौजूदा नर्सिंग कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।

8 GNM डिप्लोमा कॉलेज होंगे अपग्रेड

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से राज्य में B.Cs नर्सिंग सीटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। पहले चरण के तहत मुंबई, नागपुर और सोलापुर समेत राज्य के 8 प्रसिद्ध जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा कॉलेजों को अपग्रेड किया जा रहा है।

50 सीटों वाले इन सभी कॉलेजों को 100-100 सीटों वाले B.Sc नर्सिंग कॉलेजों में तब्दील कर दिया जाएगा। इस फैसले से डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए डिग्री कोर्स में जाने का सीधा और बेहतर रास्ता खुलेगा।

इन प्रमुख शहरों के कॉलेजों में दोगुनी होंगी सीटें

जिन शहरों में पहले से शासकीय B.Sc नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं, वहां भी छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। मुंबई के G.T. और सेंट जॉर्ज अस्पतालों के साथ-साथ धुले, सोलापुर, अंबाजोगाई, अकोला, नागपुर और सांगली में GNM कॉलेजों को अपग्रेड करके 100 छात्रों की एडमिशन क्षमता वाले B.Sc. नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

10 नए जिलों को मिलेगा शासकीय नर्सिंग कॉलेज

इसके अलावा, मुंबई, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और नांदेड़ में मौजूदा कॉलेजों की एडमिशन क्षमता बढ़ाई जाएगी। चंद्रपुर, सिंधुदुर्ग, यवतमाल, अलीबाग (रायगढ़), रत्नागिरी, अमरावती, धाराशिव और गढ़चिरोली में नए सरकारी B.Sc. नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

558 करोड़ रुपये का बड़ा बजट आवंटन

नर्सिंग शिक्षा के इस बड़े कायाकल्प के लिए इन तीन पहलों पर कुल ₹558.71 करोड़ के खर्च को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार की फंडिंग को छोड़कर, महाराष्ट्र सरकार के बजट से अगले चार वर्षों के दौरान चरणबद्ध तरीके से इसमें से 491.91 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी।

नए कॉलेजों के निर्माण और सीटों में वृद्धि के साथ-साथ प्रोफेसरों, ट्यूटर्स और सहयोगी स्टाफ के आवश्यक पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, जिससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप