केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व अन्य (फोटो नवभारत)
महाराष्ट्र

महामेट्रो को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार, भुवनेश्वर के UMI सम्मेलन में महाराष्ट्र का सम्मान

Maha Metro Best Exhibitor Award: महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक’ का पुरस्कार मिला।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सम्मान प्रदान किया।

  • टिकटिंग ऐप, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणालियां प्रदर्शित की गईं।

  • सम्मेलन में सार्वजनिक परिवहन और विभिन्न साधनों के एकीकरण की जरूरत बताई गई।

Urban Mobility India Conference: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 19वें ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया’ (यूएमआई) सम्मेलन में महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के हाथों महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

2047 तक शहरों में रह सकती है 80 करोड़ आबादी

‘डिजिटल युग में शहरी सुगम्यता और रहने योग्य शहर’ विषय पर आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में महाराष्ट्र मेट्रो ने आधुनिक डिजिटल प्रणालियों और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया। इसमें डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मेट्रो संचालन, यात्री सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा से जुड़ी तकनीकों को प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत की लगभग 80 करोड़ आबादी शहरों में रह सकती है। उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सक्षम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने और शहरी आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया।

विभिन्न परिवहन साधनों का एकीकरण भी जरूरी

वर्तमान में देश की 37 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सक्षम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की योजना बनाते समय आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

महा मेट्रो के स्टॉल पर डिजिटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डैशबोर्ड, मेट्रो संचालन एवं रखरखाव की डिजिटल प्रणाली, यात्री सुरक्षा व्यवस्था, एकीकृत टिकट बुकिंग ऐप और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इन नवाचारों के माध्यम से परियोजनाओं में पारदर्शिता, यात्री सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा को बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज