महाराष्ट्र पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
लातूर

लातूर में दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले पत्थर, इलाके में तनाव के बाद पुलिस तैनात

Latur News: लातूर जिले के हडोलती गांव में ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों में पत्थरबाजी से इलाके में तनाव का माहौल है।

आकाश मसने

Clash Between Two Groups In Latur: महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार (12 अक्टूबर) की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अहमदपुर तालुका के हडोलती गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही पत्थरबाजी में बदल गई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की शाम गांव के मुख्य चौक के पास अचानक दोनों गुट आमने-सामने आ गए और कुछ ही मिनटों में पथराव शुरू हो गया। संघर्ष इतना तीव्र था कि आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए और स्थानीय लोग घरों में दुबक गए। झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही अहमदपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

विवाद की जड़ में पैसों का लेनदेन

लातूर के पुलिस अधीक्षक (SP) के मुताबिक, झगड़े की शुरुआत पैसों के लेनदेन को लेकर ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के बीच हुई बहस से हुई थी। ट्रैक्टर मालिक गोविंद बर्डे, जो हिंदू समुदाय से हैं, और ड्राइवर रहमान शेख, जो मुस्लिम समुदाय से हैं, के बीच रविवार शाम विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक एकत्रित हो गए और मामला साम्प्रदायिक तनाव का रूप लेने लगा।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा