गोकुल दुध संघ (सोर्सः सोशल मीडिया)
कोल्हापुर

कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ में पहली बैठक में ही हंगामा, महायुति और कांग्रेस आघाड़ी आमने-सामने

Gokul First Meeting: कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक में ही महायुति और कांग्रेस आघाड़ी के बीच विवाद हो गया। बैठने की व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गोकुल के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बैठक में ही महायुति और विपक्षी कांग्रेस आघाड़ी के बीच तीखी बहस हुई।

  • विपक्षी संचालक बाबासाहेब चौगुले ने अपने सभी 13 संचालकों को एक तरफ बैठाने की मांग की, जिसका महायुति के अंबरीश घाटगे ने विरोध किया।

  • विवाद बढ़ने पर अध्यक्ष राजेश पाटिल ने हस्तक्षेप किया और बैठने की व्यवस्था बदलकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया।

Gokul Milk Union Kolhapur: कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ ('गोकुल') के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की शनिवार को हुई पहली ही बैठक में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी समविचारी (कांग्रेस) आघाडी के संचालकों के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। पहली ही बैठक में दिखे इस संघर्ष से आने वाले समय में 'गोकुल' की बैठकों में काफी गरमाहट के संकेत मिले हैं।

विपक्षी संचालक बाबासाहेब चौगुले ने आघाडी के सभी 13 संचालकों के लिए एक ही तरफ आमने-सामने बैठने की व्यवस्था की मांग रखी। महायुति के संचालक अंबरीश घाटगे ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि पिछले पांच वर्षों से वे इसी व्यवस्था के तहत बैठते आ रहे हैं। विवाद बढ़ने पर अध्यक्ष राजेश पाटिल ने मध्यस्थता की और आसन व्यवस्था बदलकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

दूध खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग

हंगामे के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। जिले में सूखे की स्थिति और चारे के संकट को देखते हुए विपक्षी संबालकों ने शशिकांत पाटिल-चुयेकर के नेतृत्व में अध्यक्ष राजेश पाटिल को एक ज्ञापन सौंपा।

इसमें दूध उत्पादक किसानों के लिए दूध खरीद दर बढ़ाने की पुरजोर मांग की गई। इस पर अध्यक्ष राजेश पाटिल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल दूध खरीद दर बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दूध विक्रेताओं से चर्चा करने के बाद ही इस संबंध में आगे का फैसला लिया जाएगा।

चुनाव में ऐसा हुआ था पेंच

बता दें कि गोकुल दुग्ध संघ के लिए 18 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए गए थे। कुल 25 सीटों में से सतेज पाटिल की राजर्षि शाहू शेतकरी समविचारी आघाड़ी ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि महायुति समर्थित छत्रपति शाहू शेतकरी विकास आघाड़ी को 12 सीटें मिली थीं। लेकिन सतेज पाटिल के गुट को एक सीट की बढ़त हासिल थी।

राजेश पाटिल को गोकुल दुग्ध संघ की कमान

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आवश्यक कोरम को लेकर दोनों गुटों के बीच पेंच फंस गया था। आखिरकार कोल्हापुर में अजीत पवार का दाहिना हाथ कहे जाने वाले राजेश पाटिल को गोकुल दुग्ध संघ की कमान सौंपी गई है। महायुति ने बहुमत हासिल करते हुए सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले गुट को मात दे दी। जिसके बाद हुई इस पहली बैठक पर सबकी नज़र थी।

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट