CIDCO का बड़ा फैसला: नवी मुंबई के सभी भूखंडों का होगा डिजिटल सर्वे, अप्रैल 2027 तक पूरा होगा अभियान

CIDCO Digital Survey: नवी मुंबई में सिडको अपने सभी आवंटित और खाली भूखंडों का डिजिटल सर्वेक्षण कराने जा रहा है। अप्रैल 2027 तक चलने वाले इस अभियान में 16 नोड के भूखंडों की जांच होगी।
cidco digital land survey navi mumbai 16 nodes april 2027
सिडको डिजिटल सर्वे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सिडको नवी मुंबई के सभी आवंटित और गैर-आवंटित भूखंडों का डिजिटल सर्वेक्षण कराने जा रहा है। यह अभियान अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

  • सर्वेक्षण में विकसित, खाली और अतिक्रमित भूखंडों की अलग-अलग पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी।

  • भूखंड धारकों के निर्माण कार्य, प्रारंभ प्रमाणपत्र (CC) और अधिभोग प्रमाणपत्र (OC) का भी सत्यापन किया जाएगा।

CIDCO Land Encroachment: नवी मुंबई शहर की जमीनों का प्रबंधन अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए सिडको ने अपने सभी भूखंडों का डिजिटल सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया है। बेचे गए और अभी तक न बिके भूखंडों की प्रत्यक्ष रूप से नाप-जोख करके उनकी वर्तमान स्थिति डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी। विकसित, खाली और अतिक्रमित भूखंडों की अलग-अलग जानकारी संकलित कर अप्रैल 2027 तक इस अभियान को पूरा करने की योजना है।

सिडको द्वारा आवंटित किए गए भूखंडों पर वास्तविक रूप से विकास कार्य हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। संबंधित भूखंड धारकों ने निर्माण कार्य के लिए प्रारंभ प्रमाणपत्र और अधिभोग प्रमाणपत्र लिया है या नहीं, इसका भी सत्यापन होगा। दूसरी ओर, अभी तक आवंटित न किए गए खाली भूखंडों पर हुए अतिक्रमण का पता लगाकर उनके दायरे को तय किया जाएगा।

cidco digital land survey navi mumbai 16 nodes april 2027
यवतमाल के बोथ गांव में अवैध शराब का कारोबार, महिलाओं ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

की जाएगी समीक्षा

कितने भूखंड सामाजिक गतिविधियों के लिए और कितने व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। इससे सिडको के अधीन जमीनों की सटीक उपलब्धता, उपयोग और वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस सर्वेक्षण के लिए सिडको ने 'मेसर्स पायनियर फाउंडेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई' नामक संस्था को नियुक्त किया है। एजेंसी के प्रतिनिधि नियोजन विभाग के ऑटोकैड नक्शों और नोडल प्रारूपों के आधार पर प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे।

cidco digital land survey navi mumbai 16 nodes april 2027
पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

डिजिटल रिकॉर्ड का दस्तावेजों से सत्यापन

भूखंड आवंटन पत्र, कब्जा पत्र, सीसी, औसी और विकास समझौतों का सिडको के आधिकारिक रिकॉर्ड के साथ मिलान किया जाएगा। दस्तावेजों में दर्ज जानकारी और मौके पर मौजूद वास्तविक स्थिति में अंतर पाए जाने पर उसकी अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सिडको के प्रबंध निदेशक अश्विन मुद्गल ने जानकारी दी है कि इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक भूखंड की अद्यतन जानकारी वाला एक डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा।

ऐरोली,धनसोली, कोपरखैरणे, वाशी, सानपाडा, नेरुल, सीबीडी बेलापुर, खारघर, कलंबोली, कामोठे, पनवेल, उलवे, द्रोणागिरी, तलोजा, करंजाडे और पुष्पक-इन 16 नो में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। अश्विन मुद्गल ने नागरिकों, सोसाइटियों, व्यापारिक संगठनों और भूखंड धारकों से सर्वेक्षण टीमों को सहयोग देने की अपील की है।