(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
महाराष्ट्र

Kalyan में 5 महीने बाद सुलझा चेन स्नैचिंग केस, 74 वर्षीय होटल मालिक से चेन लूटने वाले आरोपी पकड़े गए

Kalyan में होटल मालिक से 7 लाख की सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने 5 महीने बाद गोवंडी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। CCTV फुटेज के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई।

अपूर्वा नायक

Kalyan Chain Snatching Case: कल्याण पश्चिम में होटल मालिक से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने 5 महीने बाद 3 आरोपियों को मुंबई के गोवंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की सोने की चेन बरामद की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे ने बताया कि 26 नवंबर 2025 की रात रामबाग लेन नंबर 4 स्थित सॉल्टी होटल बंद कर घर लौट रहे 74 वर्षीय होटल मालिक सी। जी। राजन के गले से तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब 10 तोले (लगभग 7 लाख रुपये) की सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे।

Kalyan में सीसीटीवी कैमरे से सुलझी गुत्थी

मामले की जांच के दौरान महात्मा फुले चौक पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए उनका पीछा मुंबई तक किया।

देवनार में आरोपियों के यहां दबिश

  • पुलिस टीम ने गोवंडी के देवनार इलाके में छापेमारी कर दिलनवाज अब्दुल कय्यूम अंसारी (32), रिजवान याकूब खान (23) और शाहरुख सलीम शेख (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों के पास से करीब 6।76 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन बरामद की गई है।
  • गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उप आयुक्त (परिमंडल-3) अतुल झेंडे और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे के मार्गदर्शन में, महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलीरामसिंह परदेशी के नेतृत्व में टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट