महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद मराठवाड़ा में जनसंवाद यात्रा स्थगित

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना जिले में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने मराठवाड़ा के सभी जिलों में रविवार से होने वाली अपनी ‘जनसंवाद यात्रा' स्थगित कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर जारी एक पोस्ट में कहा कि नयी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

मराठवाड़ा में जनसंवाद यात्रा (Jan Samvad Yatra) का नेतृत्व चव्हाण को करना था। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज के बाद उपजी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के सभी जिलों में यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड (Dhule-Solapur Road) पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। स्थिति तब बिगड़ गई थी, जब चिकित्सकों की सलाह पर अधिकारियों ने हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की थी। 

हिंसा के दौरान करीब 40 पुलिसकर्मी और दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे, जबकि कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में बाद में पुलिस ने 350 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने पिछले महीने तीन से 12 सितंबर तक ‘जनसंवाद यात्रा' आयोजित करने की घोषणा की थी। 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा था कि उनकी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार की विफलताओं को उजागर करने और विपक्षी गठबंधन का संदेश फैलाने के लिए सभी क्षेत्रों में तालुका, गांव और शहर स्तर पर ‘जनसंवाद यात्रा' निकालेंगे। 

वहीं, कांग्रेस ने कहा था कि पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में यात्रा का नेतृत्व पटोले करेंगे, जबकि राज्य विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता सतेज पाटिल कोल्हापुर (पश्चिमी महाराष्ट्र) में यात्रा में हिस्सा लेंगे। (एजेंसी)

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट