जालना में निकाला गया विरोध मार्च, देशमुख के परिवार के सदस्य भी हुए शामिल (सोर्स: एक्स@kuldipborade222) 
जालना

संतोष देशमुख हत्याकांड: जालना में सड़क पर उतरे लोग, मंत्री मुंडे से मांगा इस्तीफा

सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर जालना शहर में शुक्रवार को सर्वदलीय विरोध मार्च निकाला गया। इसमें देशमुख के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए...

आकाश मसने

जालना: बीड जिले मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। मसाजोग गांव के कई लोगों ने पिछले सप्ताह 'जल समाधि' आंदोलन किया था और पुलिस को मामले के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए 11 जनवरी तक की समयसीमा दी थी। मसाजोग गांव निवासियों ने शुक्रवार को कहा कि वे आंदोलन के अगले कदम के बारे में कुछ दिनों में तय करेंगे।

इधर सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर जालना शहर में शुक्रवार को एक सर्वदलीय विरोध मार्च निकाला। अपनी को लेकर सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। यह मार्च मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था।

एक पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर किये जा रहे जबरन वसूली के प्रयास का कथित तौर पर विरोध करने को लेकर देशमुख का अपहरण कर लिया गया, प्रताड़ित किया गया और 9 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है।

देशमुख के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए

जालना के मार्च में भाग लेने वाले लोगों ने शीघ्र जांच की मांग की। साथ ही कराड और हत्या के बीच संबंध होने का आरोप लगाते हुए मंत्री मुंडे के इस्तीफे की मांग की। इस मार्च में विभिन्न दलों के नेता, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे और संतोष देशमुख के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

सांसद काले ने दी चेतावनी

कांग्रेस नेता और जालना सांसद कल्याण काले ने चेतावनी दी कि कार्रवाई में देरी किए जाने पर और भी सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सांसद काले ने सोमनाथ सूर्यवंशी की कथित हिरासत में मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मनोज जरांगे ने सीएम से की ये काम

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संतोष देशमुख की हत्या के मामले में हत्यारों और उनके सहयोगियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। जरांगे ने मंत्री धनंजय मुंडे पर आरोपियों की मदद करने का आरोप भी लगाया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला