Samruddhi Mahamarg Accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
जालना

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने महिला मजदूरों को कुचला, 7 लोगो की मौत

Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के जालना जिले के पास समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया, जिससे सात की मौके पर ही मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Women Labourers Killed Truck Crash: समृद्धि महामार्ग पर जालना के निकट बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में सड़क किनारे काम कर रही 7 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह से सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। इधर, दो मजदूरों की इलाज के दौरान और मौत होने की जानकारी मिली है, परंतु, समाचार लिखे जाने तक उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

जालना के निकट दिल दहला देने वाली घटना

मिली जानकारी के अनुसार बदनापुर तहसील के कडवांची क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पांच बजे मजदूर सड़क किनारे मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान नागपुर से मुंबई की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे काम कर रही महिला मजदूरों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 7 मजदूर महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। घायलों को तत्काल जालना जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बदनापुर तहसील के केली गव्हाण गांव की महिला मजदूर भी शामिल बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए समृद्धि महामार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक अर्जुन खोतकर देर शाम को जालना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि हादसे की गंभीरता से जांच की जाएगी और मृतक महिलाओं के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

देर शाम हादसे में मारे गए महिलाओं की पहचान हो सकी। जिन मजदूर महिलाओं ने हादसे में जान गंवाए जिसमें 45 वर्षीय कडूबाई रामदास मदान, 45 वर्षिय ताराबाई गहिना चौधरी, 35 वर्षिय लक्ष्मीबाई संतोष मदान तीनों निवासी केली गव्हाण ग्राम। वहीं, 45 वर्षीय अलका दादाराव आदमाने, 44 वर्षीय मीना परमेश्वर आदमाने, 50 वर्षीय कांचन प्रकाश आदमाने तीनों निवासी निधोना ग्राम शामिल है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा