Jalna LPG Shortage Impact ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

शादी की तैयारियों पर संकट, मैरिज हॉल तलाश रहे विकल्प; जालना में LPG की बढ़ी चिंता

Jalna Gas Shortage: जालना में गैस किल्लत से शादी सीजन प्रभावित, सीमित 30 मुहूर्त के बीच परिवारों की चिंता बढ़ी; डीजल व लकड़ी के चूल्हों से समारोह निपटाने की तैयारी।

अंकिता पटेल

Jalna LPG Shortage Impact: जालना शादियों के सीजन के बीच अचानक उत्पन्न हुई गैस की किल्लत के अजीब संकट में शहर व जिले के विवाह समारोह फंस गए हैं। पंचांग में गिने-चुने मुहूर्त होने के चलते चिंतित वर-वधू के माता-पिता अब कुछ भी करो, लेकिन शादी समय पर निपटाओ की जिद पर अड़े हुए हैं।

गैस के अभाव में विवाह की योजनाएं बदलना मुश्किल हो गया है व कई परिवारों को सीधे 2027 तक इंतजार का डर सता रहा है। इस साल के शादी सीजन में मार्च से जुलाई के 5 महीनों में सिर्फ 30 प्रमुख विवाह मुहुर्त हैं।

विशेष बात यह है कि नवंबर व दिसंबर में शादी का एक भी मुहूर्त नहीं है। यदि गैस की कमी के चलते मार्च से जुलाई के बीच के मुहूर्त चूक गए, तो वर-वधू को सीधे 21 जनवरी 2027 का इंतजार करना पड़ेगा, ग्राहकों का गुस्सा और शादी की अनिवार्यता को देखते हुए मैरिज हॉल प्रबंधक अब वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं। बुकिंग रद्द किए बिना डीजल चूल्हों व लकड़ी की चूल्हों का सहारा लेने की तैयारियां जारी हैं।

गैस सिलेंडर के लिए लग रहीं लंबी कतारें

मैरिज हॉल संचालकों व कैटरर्स पर परिवारों का दबाव बढ़ता जा रहा है। माता-पिता कह रहे हैं हमने अग्रिम राशि दी है। गैस नहीं है तो डीजल चूल्हा इस्तेमाल करो या लकड़ी की चूल्हा जलाओ, पर हमारी शादी व भोजन समय परं पुरा करो'।

व्यवसाथियों को अब किसी भी तरह सिलेंडर जुटाने की कवायद करनी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी देशों में से देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है।

सिलेंडर के लिए कई ग्राहक एजेंसियों के सामने लंबी कतारे लगा रहे है, गैस वितरण कंपनियों के व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति रोकने से खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोग सबसे अधिक परेशान है।

2026 में विवाह मुहूर्त की तिथियां

मार्च 16 मार्च के बाद गुरु अस्त होने से कोई मुहूर्त नहीं अप्रैल 21, 26, 28, 29, 30 मई 1.3, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14 जून 19, 20, 22, 23, 24, 27 जुलाई 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 नवंबर व दिसंबर कोई विवाह तिथि नहीं

सरकार से स्थिति सुधारने की उम्मीद

शादी का मुहूर्त कुकर, तो पूरा साल बांद हो जाता है। हालात बिगड़े नहीं, इसलिए हम डीजल चुल्हे और लकड़ी के विकल्पों की ओर रुख कर रहे है। इस साल मार्च में मुहूर्त न होने से इस महीने गैस की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी। संगठन ने सरकार को ज्ञापन सौंपा, आने वाले दिनों में सिलेंडर की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

-संचालक, पुरुषोतम जयपुरिया, मधुर बैंक्वेट

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं