Jalna Road Accident ( Source: Social Media ) 
जालना

Jalna में दर्दनाक हादसा, मुआवजे पर सहमति; मृतकों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा

Jalna Samruddhi Highway Crash: जालना में समृद्धि महामार्ग हादसे के बाद 8 मृत महिलाओं के परिजनों को 15-15 लाख व घायलों को 4 लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी।

अंकिता पटेल

Jalna Road Accident: जालना जिले में समृद्धि महामार्ग पर कडवंची के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। दुर्घटना में जान गंवाने वाली 8 महिलाओं के परिवारों को ठेकेदार की ओर से प्रति परिवार 15 लाख रुपये व घायलों को प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है।

विधायक अर्जुन खोतकर व विधायक नारायण कुचे की मध्यस्थता से समाधान निकाला गया। अंबड़ चौफुली स्थित शासकीय विश्रामगृह में इस बाबत अहम बैठक आयोजित की गई, तदुपरांत मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 लाख रुपये के चेक सौंपकर शेष 5 लाख रुपये एक महीने के भीतर देने का आश्वासन दिया गया।

कडवंची के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में आठ महिलाओं की मौके पर ही मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतकों के परिजनों ने प्रशासन व संबंधित ठेकेदार से उचित मुआवजा मिलने तक शव लेने से इनकार करने से स्थिति और गंभीर हो गई थी। बैठक में मृतकों के परिजनों की भावनाओं व मांगों को ध्यान में रखकर चर्चा करने के बाद सहायता राशि पर सहमति बनी।

सरकार कर चुकी है ऐलान

इससे पहले राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा कर चुकी है। अब ठेकेदार की ओर से मिली अतिरिक्त सहायता के बाद कुल मुआवजा राशि बढ़ गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को कुछ आर्थिक सहारा मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उक्त हादसे के बाद समृद्धि महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता बढ़ रही है व भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM