प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना में अपराध पर बड़ा वार: कदीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी MPDA के तहत गिरफ्तार

Jalna Drug Racket: कदीम जालना पुलिस ने कुख्यात अपराधी शेख इमरान को एमपीडीए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी पर अवैध शराब, ड्रग्स, रेत तस्करी सहित कई गंभीर आरोप हैं।

अंकिता पटेल

Jalna Illegal Activities: जालना कदीम जालना पुलिस ने शहर में सक्रिय आपराधिक तत्त्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज कुख्यात अपराधी शेख इमरान शेख सलीम उर्फ सैयद इमरान सैयद सलीम (28, इंदिरा नगर, पुराना जालना) को पुलिस ने कुशल रणनीति के तहत दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की गई थी। इसी क्रम में कदीम जालना पुलिस थाने के निरीक्षक जनार्दन शेवाले ने संबंधित अपराधी के खिलाफ महाराष्ट्र खतरनाक व्यक्तियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धारा 3 (1) के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया था।

इस प्रस्ताव में झोपड़पट्टी गुंडागर्दी, अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थों से जुड़े अपराध, वीडियो पाइरेसी, अवैध रेत तस्करी, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, अवैध जुआ-लॉटरी संचालन व मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों का जिक्र किया गया था। प्रस्ताव उपविभागीय पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के साथ जिलाधिकारी आशिमा मित्तल को भेजा गया।

प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने 27 जनवरी को उक्त अपराधी को एक वर्ष की अवधि के लिए छत्रपति संभाजीनगर स्थित हसूल भेजने का आदेश जारी किया था। हालांकि, आदेश के बाद से आरोपी के फरार चलने से पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रही थी।

पुलिस टीम ने इंदिरा नगर में दी दबिश

2 फरवरी की रात 7 बजे पुलिस निरीक्षक की पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी इंदिरा नगर क्षेत्र में एक मित्र से मिलने आने वाला है। तदुपरांत पुलिस टीम ने मुक्तेश्वर द्वार व इंदिरा नगर क्षेत्र में घेराबंदी की अपने मित्र के घर की ओर बढ़ रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, फिलहाल आरोपी को एमपीडीए कानून के तहत छत्रपति संभाजीनगर के हसूल स्थित केंद्रीय कारागृह में भेजने की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई। जांच दल में पुलिस निरीक्षक जनार्दन शेवाले, सहायक पुलिस निरीक्षक आरत्ती जाधव, उपनिरीक्षक दिनकर मोरे संग कदीम जालना पुलिस थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी