प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया ) 
जालना

लोणार-तलणी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में दंपति व छात्र की मौत

Jalna District Road Accident: लोणार–तलणी–मंठा दिंडी महामार्ग पर दो हादसों में दंपति व छात्र की मौत। कार की टक्कर से गई जान। कार से दस्तावेज व शराब मिलने पर पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी की मांग।

अंकिता पटेल

Jalna District Highway Accident News:  लोणार-तलणी-मंठा दिंडी महामार्ग पर शनिवार की रात 8 से 9 बजे के बीच दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति व छात्र का समावेश है। दंपति को टक्कर मारने वाली कार में दस्तावेज व विदेशी शराब मिलने से रिश्तेदारों में आक्रोश देखा गया व हादसे के लिए जिम्मेदार पूर्व सरंपच की गिरफ्तारी की मांग की गई। गजानन कांगणे (45) व रुख्मिणी कांगणे (42, वाघाला, तहसील मंठा) की बाइक को पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। मंठा तहसील के तलणी में हुए हादसे में बाइक को टक्कर मारने व दंपति को घसीटने के बाद कार महामार्ग के निकट घरा के फाउंडेशन से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाइक का मैकव्हिल भी टूट गया।

लिंबखेड़ा के पूर्व सरपंच कार चालक अरेस्ट

दुर्घटना के बाद तलणी के युवकों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से गंभीरावस्था में दंपति को जालना के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। कांगणे दंपति के शिरपुर में रिश्तेदारों के हलदी समारोह में गए थे व लौटते समय यह हादसा होने की खबर है।

मौके पर मंठा पुलिस के देरी से पहुंचने से रिश्तेदारों ने आक्रोश जताया, उन्होंने मांग की कि जब तक हादसे के लिए कसूसरवार लिंबखेड़ा के पूर्व सरपंच कार चालक को हिरासत में नहीं लिया जाता, तब तक वे कार हिलने नहीं देंगे। इससे तनाव फैल गया था। पुलिस ने वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद हंगामा खत्म हुआ।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

लोणार-तलणी-मंठा दिडी महामार्ग पर वडगांव सीमा क्षेत्र में शनिवार की रात 9 बजे भीषण हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक (एमएच-21 बीसी-3897) पर सवार रविराज जीवन खैरमोडे (26, तलणी) की मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहनचालक फरार हो गया, नागरिकों के मौके पर पहुंचने तक रविराज की जान जा चुकी थी।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा