Jalna Gas Distributor Stock Review: जालना जिले में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में अनंत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सामान्यतः बुकिंग के तुरंत बाद मिलने वाला सिलेंडर अब प्रतीक्षा के बाद मिल रहा है और कई स्थानों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़े रहने की नौबत आ रही है।
वैसे जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, मगर बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए गैस वितरकों के साथ बैठक करने के साथ ही रोजाना स्टॉक व आपूर्ति की समीक्षा शुरू की है।
प्रशासन के अनुसार, जिले के 31 वितरकों के जरिए रोजाना औसतन 6,190 गैस सिलेंडरों की बिक्री हो रही है। बावजूद इसके वितरकों के पास करीब 2 दिनों का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध होने से किसी भी किस्म की गैस कमी की स्थिति नहीं है।
जिला प्रशासन ने स्फफ्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। रोजाना की खपत व बावजूद डेढ़ से दी। दो दिन का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध है, नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दे और अनावश्यक रूप से गैस का संग्रहण न करें व्यावसायिक गैस की सीमित उपलब्धता के चलते कुछ होटली और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी हो रही है। जिनके पास व्यावसायिक गैस उपलब्ध है, उनका काम सामान्य रूप से चल रहा है, जबकि अन्य को वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। यही नहीं, जिले में लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।
अब तक 200 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद करीब 100 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि शहर संग जिले के विभिन्न हिस्सों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जालना में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने प्रभावित सर्वे और मुआवजे की मांग
आलम यह है कि महिलाएं और पुरुष एजेंसी खुलने से पहले ही कतार में लग जाते हैं। बुकिंग के व्बाद रसीद मिलने पर भी सिलेंडर हासिल करने के लिए अलग कतार में इंतजार करने की नौबत आ रही है।