Jalna Suspicious Death Case ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना में सनसनी, अस्पताल में युवक की रहस्यमयी मौत, परिवार में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Jalna Hospital Death: जालना के संत गजानन अस्पताल में ओटी कर्मचारी अमोल दोड़के का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, मौत आत्महत्या या हत्या जांच जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

अंकिता पटेल

Jalna Suspicious Death Case: जालना शहर के संत गजानन अस्पताल में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त अमोल राजेंद्र दोड़के (35) के रूप में हुई है, जो अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर विभाग में कार्यरत था।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का मामला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चल सकेगी। सभी की नजरें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं और उसके बाद ही इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमोल दोड़के रोज की तरह रात को ड्यूटी पर अस्पताल गया था, पर रात की ड्यूटी के बाद सुबह तक घर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद होने से परिवार के सदस्य चिंतित हो गए।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह नाइट ड्यूटी के चलते देर से घर आएगा। सुबह तक भी कोई संपर्क नहीं होने के चलते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल परिसर में फर्श पर खून से लथपथ हालत में अमोल का शव देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

पारिवार के सदस्यों ने जताई हत्या की आशंका

दूसरी ओर, अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दिए जाने के चलते मृतक के परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की आशंका जताई है। इसके चलते अमोल की मौत को लेकर राज गहरा गया है, संदिग्ध मौत की घटना से शहर में चिंता व दहशत का माहौल है। मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में तेजी लाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले में उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने बताया कि अब तक मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करने के साथ ही अस्पताल के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत

घटना के चलते अटकलों का बाजार गर्मा गया है। बताया जाता है कि अमोल को ऑपरेशन थिएटर में काम करने का करीब 15 वर्षों का अनुभव था। वह गत महीने से ही सत गजानन अस्पताल के सर्जरी विभाग में कार्य कर रहा था। इस बीच, संगीन घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा, परीक्षण के लिए शव सरकारी अस्पताल भेज दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति