Jalna Illegal Abortion( Source: Social Media ) 
जालना

Jalna में सनसनीखेज मामला, नवजात को सड़क किनारे फेंकने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Jalna Foetus Case: जालना में भ्रूण हत्या के बाद नवजात को सड़क किनारे फेंकने का मामला उजागर, CCTV से पहचान कर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 2 फरार।

अंकिता पटेल

Jalna Illegal Abortion: जालना गर्भपात की दवाएं देकर भ्रूण की हत्या करने के बाद मृत नवजात को सड़क किनारे फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन जारी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस को 6 मार्च को सुचना मिली थी कि एक पांच से छह महीने के भ्रूण (कन्या) को कागज में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक दोपहिया वाहन पर एक पुरुष व दो महिलाएं संदिग्ध रूप कसे आते-जाते दिखाई दिए।

फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि इन्हीं लोगों ने मौके पर रुक कर नवजात को फेंका था। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

अनैतिक संबंध का एक और मामला उजागर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का मार्च 2025 में एक अन्य महिला के साथ संबंध था। उस महिला ने भी गर्भपात की दवाएं लेकर भ्रूण को कचरे में फेंक दिया था। इस बाबत सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी सरगर्मी से खोजबीन शुरू की है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने शहर के राजीव गांधी नगर क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला को हिरासत में लेने पर उसने अपने होने वाले पति, सास व एक अन्य महिला रिश्तेदार की मदद से अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार की, तदुपरांत पुलिस ने उसके होने वाले पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान