जालना महिला अपहरण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: जालना से छत्रपति संभाजीनगर इलाज के लिए आई 39 वर्षीय महिला का सिडको बस स्टैंड से एक अज्ञात ऑटो चालक ने अपहरण किया; मोबाइल बंद होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Jalna Woman Kidnapping: जालना से इलाज के लिए शहर आई विवाहित महिला का अजनबी रिक्शा चालक ने कथित रूप अपहरण करने की घटना प्रकाश में आई है। सिडको बस स्टैंड पर उतरने के बाद महिला ने बहन को फोन कर रिक्शा चालक के उसे कहीं ले जाने की बात कही व कुछ ही देर में उसका फोन बंद हो गया। एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

37 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि जालना निवासी उनकी 39 वर्षीय बहन 21 मई की शाम इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर आने के लिए बस से रवाना हुई थीं। उनकी मां ने उन्हें जालना से बस में बैठाया था। शाम 6.30 बजे पीड़िता ने बहन से फोन पर संपर्क कर बताया था कि वह यातायात जाम में फंसी हैं। 7.30 बजे उन्होंने सिडको बस स्टैंड पहुंचने व ऑटो रिक्शा से चिकलथाना की ओर जाने की जानकारी दी।

कुछ ही मिनट बाद रात 7:48 बजे पीड़िता ने पुनः फोन कर घबराई हुई आवाज में रिक्शा में बैठने व चालक के उन्हें कहीं और ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद कॉल कट गया व संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। तदुपरांत चिंतित परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस को सूचना दी।

खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

परिजनों ने सिडको बस स्टैंड, आसपास के अस्पतालों व अन्य स्थानों पर महिला की खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। चिकलथाना छत्रपति संभाजीनगर  पुलिस थाने में अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर रिक्शा चालक की खोज शुरू की है। प्रकरण की जांच सहायक फौजदार भास्कर राऊत कर रहे हैं।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन